लाइव न्यूज़ :

यूरोप को सता रहा है कोरोना महामारी के दूसरे दौर के लौटने का डर: डॉक्टर लुइगी तोटा

By शीलेष शर्मा | Updated: October 17, 2020 19:12 IST

डॉक्टर लुइगी के अनुसार आज भी इटली में लगभग 4 लाख कोरोना संक्रमित बने हुए है। उन्होंने साफ़ किया कि यह स्थिति केवल इटली की नहीं समूचे यूरोप में कोरोना के मामले फिर से ज़ोर पकड़ रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस में तो मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी गयी है और रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है।  लोगों को भय है कि कोरोना महामारी मार्च 2020 की तरह अपनी तांडव लीला फिर से दिखा सकती है। 

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को लेकर लगभग एक वर्ष पूरा होने के बावजूद यूरोप द्वारा हुआ है। भारत में जिस तरह संक्रमित लोगों का आंकड़ा 74 लाख के पाकर जा चुका है उससे इटली सहित तमाम दूसरे देश अब यह आशंका व्यक्त कर रहे है कि इन देशों में कोरोना महामारी का दूसरा दौर ठीक उसी तरह लौट सकता है जैसे मार्च 2020  में कोरोना वायरस का प्रकोप आया था। 

इटली के सबसे मशहूर पोलिसिनिको उम्बर्तो हस्पताल के डॉक्टर लुइगी तोटा  ने लोकमत से ख़ास बातचीत में बताया कि  हालात उनके देश में सामान्य की ओर  लौट अवश्य रहे हैं लेकिन लोगों को भय है कि कोरोना महामारी मार्च 2020 की तरह अपनी तांडव लीला फिर से दिखा सकती है। 

डॉक्टर लुइगी के अनुसार आज भी इटली में लगभग 4 लाख कोरोना संक्रमित बने हुए है। उन्होंने साफ़ किया कि  यह स्थिति केवल इटली की नहीं समूचे यूरोप में कोरोना के मामले फिर से ज़ोर पकड़ रहे हैं। फ्रांस में तो मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी गयी है और रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है क्योंकि यूरोपीय देशों ने पर्यटकों के आवागमन पर रोक लगा रखी है।  भारत में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना मामलों पर चिंता जताते हुए लुइगी ने कहा कि इससे निपटने के लिए बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है क्योंकि जब तक इसकी कोई वैक्सीन नहीं आती तब तक इस महामारी पर पूरी तरह अंकुश लगाना संभव नहीं है। 

भारत में कोरोना प्रबंधन की व्यवस्था को लेकर न ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने इटली का उदाहरण दिया कि दुनिया के देशों में स्वास्थ्य की दृष्टि से दूसरे नंबर का देश होते हुए भी सरकार ने कोरोना काल में सभी गतिविधियों पर अंकुश लगा कर पूरा ध्यान कोरोना प्रबंधन में लगाया जिससे इटली जल्दी ही इस महामारी पर आंशिक अंकुश लगा सका। 

उनका यह भी कहना था कि पूरे देश की समूची व्यवस्था इस समय उन मरीज़ों पर केंद्रित है जो इस संक्रमण के शिकार हुए हैं ताकि किसी भी खतरनाक परिस्तिथि से समय रहते निपटा जा सके।  ग़ौरतलब है कि  कोरोना महामारी प्रबंधन को लेकर राहुल गाँधी मोदी सरकार की पहले ही तीखी आलोचना कर चुके हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसफ़्रांसइटलीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया