लाइव न्यूज़ :

मुंबई स्थित फिल्म सिटी की आधारभूत संरचना के विकास के लिये ईओआई आमंत्रित

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:25 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून महाराष्ट्र फिल्म, रंगमंच और सांस्कृतिक विकास निगम (एमएफएससीडीसी) ने अपने परिसरों में आधारभूत संरचना के विकास के लिये अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किये है। एमएफएससीडीसी को दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी या मुंबई के गोरेगांव में स्थित फिल्म सिटी के नाम से जाना जाता है।

राज्य सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों को 28 जून से 27 जुलाई के बीच आवेदन आमंत्रित किये है। नोटिस में कहा गया है कि इस कार्य में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर 22 एकड़ में स्टूडियो, आउटडोर लोकेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाओं और संबंधित सहायक बुनियादी ढांचे का विकास किया जाना शामिल है।

सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इस समय फिल्म सिटी में खुले मैदानों समेत 16 स्टूडियो और 40 से ज्यादा ‘आउटडोर लोकेशन’ हैं।

उन्होंने कहा, ''हम तकनीकी रूप से उन्नत स्टूडियो तैयार करने पर विचार कर रहे हैं और उद्योग के हितधारकों से इस बारे में राय मांगी जा रही है।''

उपनगरीय गोरेगांव में स्थित फिल्म सिटी का कुल क्षेत्रफल 521 एकड़ है। इसमें से 211 एकड़ निर्माण योग्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए