लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने पहली बार वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विदेशी राजदूतों के परिचय पत्र किए स्वीकार

By भाषा | Updated: May 21, 2020 14:59 IST

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, ‘‘ राष्ट्रपति भवन के इतिहास में यह पहला मौका है जब वीडियो कांफ्रेंस के जरिये राजदूतों ने परिचय पत्र सौंपे । ’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति ने सात देशों के प्रतिनिध को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए परिचय पत्र सौंपाराष्ट्रपति ने कहा, आज का समारोह भारत के डिजिटल कूटनीतिक कदम में एक नया आयाम जोड़ता है

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार (21 मई) को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सात देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति भवन के इतिहास में यह पहला मौका है जब वीडियो कांफ्रेंस के जरिये राष्ट्रपति ने राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए हैं। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राजदूतों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक समुदाय के समक्ष अभूतपूर्व चुनौतियां उत्पन्न हो गई हैं और यह संकट वृहद वैश्चिक सहयोग की जरूरत को रेखांकित करता है।

उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न देशों को इस महामारी से लड़ने में सहयोग देने में अग्रणी रहा है। कोविंद ने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न चुनौतियों से उबरने में डिजिटल प्रौद्योगिकी दुनिया के लिये मददगार साबित हो रही है और इसके कारण नवोन्मेषी तरीके से काम करना संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में भारत डिजिटल रास्तों की असीमित संभावनाओं का अपने लोगों की उन्नति एवं दुनिया के लिये इसका उपयोग करने को प्रतिबद्ध है । राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘‘ आज का समारोह भारत के डिजिटल कूटनीतिक कदम में एक नया आयाम जोड़ता है । ’’

राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपने वालों में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कोरिया के राजदूत चोइ हू चोल, सेनेगल के राजदूत अब्दुल वहाब हैदरा, त्रिनिदाद एवं टोबैगो के उच्चायुक्त रोजर गोपॉल, मारीशस के उच्चचायुक्त शांति बाई हनुमानजी, आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी राबर्ट ओफारेल, कोटे डेलवयर के राजदूत एम इरिक कैमिले तथा रवांडा के उच्चायुक्त जैकलिन मुकांगिरा शामिल हैं । 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनरामनाथ कोविंदराष्ट्रपति भवनऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र