लाइव न्यूज़ :

आतंकी वित्तपोषण: ईडी ने हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन और 11 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: August 25, 2020 19:39 IST

अभियोजन पक्ष की शिकायत में अदालत से अनुरोध किया गया है कि इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अन्य सजा के अलावा 1.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जाए। ऐसी शिकायत ईडी के आरोपपत्र के समान होती है।

Open in App
ठळक मुद्देसलाहुद्दीन व अन्य के खिलाफ दायर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के आरोपपत्र का संज्ञान लेने के बाद इस मामले में धनशोधन का मामला दर्ज किया था।पाकिस्तान स्थित हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन और 11 अन्य के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

नई दिल्लीःप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों का वित्तपोषण करने के लिए धनशोधन के आरोप में पाकिस्तान स्थित हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन और 11 अन्य के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

ईडी ने कहा कि आरोप पत्र पाकिस्तानी सरकार और उसकी जासूसी संस्था आईएसआई की कथित साठगांठ से जम्मू कश्मीर में 2011 में आतंकवादी समूह द्वारा किए गए विस्फोटों से भी संबंधित है। अभियोजन पक्ष की शिकायत में अदालत से अनुरोध किया गया है कि इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अन्य सजा के अलावा 1.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जाए।

ऐसी शिकायत ईडी के आरोप पत्र के समान होती है। इस मामले पर जल्द ही अदालत के सुनवाई करने की संभावना है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत सलाहुद्दीन, मोहम्मद शफी शाह व अन्य के खिलाफ दायर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद इस मामले में धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

धनशोधन निवारण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक विशेष अदालत के समक्ष दायर ईडी के आरोप पत्र में मोहम्मद शफी शाह उर्फ ​​डॉक्टर या दाऊद या निसार, तालिब लाली उर्फ ​​तालिब हुसैन लाली मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ ​​सैयद सलाहुद्दीन, गुलाम नबी खान उर्फ ​​अमीर खान, उमर फारूक शेरा उर्फ ​​महबूब-उल-हक, मंज़ूर अहमद डार उर्फ ​​मसरूर डार, ज़फर हुसैन भट उर्फ ​​ख़ुशीद, नजीर अहमद डार उर्फ ​​शबीर इलाही, अब्दुल मजीद सोफी, मुबारक शाह, मुजफ्फर अहमद डार और मुश्ताक अहमद लोन उर्फ ​​मुश्ताक आलम के नाम लिए गए हैं।

एजेंसी ने कहा कि उसने एनआईए की 2011 की एक प्राथमिकी पर संज्ञान लेने के बाद जांच शुरू की जिसमें मोहम्मद शफी शाह और उसके सहयोगियों पर जम्मू कश्मीर में सनसनीखेज विस्फोटों को अंजाम देने का आरोप है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद हुए थे। ईडी ने कहा कि धनशोधन जांच में पाया गया कि "कश्मीर में सबसे अधिक सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन जम्मू कश्मीर में आतंकवादी और अलगाववादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए ज़िम्मेदार रहा है तथा इसका प्रमुख स्वयंभू कमांडर सैयद सलाहुद्दीन है जो पाकिस्तान में रावलपिंडी के पास रहता है।’’

ईडी ने कहा, "भारतीय धरती पर आतंकवाद की गतिविधियों को जेकेएआरटी (जम्मू कश्मीर अफेक्टीज रिलीफ ट्रस्ट) नामक एक ट्रस्ट द्वारा बढ़ावा दिया गया था, जो पाकिस्तान सरकार और आईएसआई के साथ मिल कर काम कर रहा था।" एजेंसी ने कहा कि यह भी पता चला कि आतंकियों को हवाला और अन्य माध्यमों से पैसे भेजे गए थे। 

पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकवादी समूह के दो आतंकवादी गिरफ्तार

पाकिस्तान में आतंकवाद निरोधक अधिकारियों ने तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान से जुड़े प्रतिबंधित आतंकवादी समूह जमात उल अहरार (जेयूए) के दो आतंकवादियों को देश के पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। पंजाब प्रांत की पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के अनुसार सोमवार को यहां से करीब 175 किलोमीटर दूर साहिवाल शहर में एक गुप्तचर सूचना आधारित अभियान संचालित किया गया।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के पास हथियार और विस्फोटक सामग्री थी क्योंकि उन्होंने शहर में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों पर हमले की योजना बनायी थी। सीटीडी टीम ने उनके ठिकाने पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक हथगोला, एक पिस्तौल, विस्फोटक सामग्री, गोलियां और धनराशि बरामद की गयी जो आतंकवादी वित्तपोषण के लिए थी। आतंकवादियों को पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। गत सप्ताह सीटीडी ने लाहौर में जेयूए के एक आत्मघाती हमलावर को गिरफ्तार करके एक आतंकवादी हमला टाल दिया था।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयपाकिस्तानकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील