लाइव न्यूज़ :

करुणानिधि के पोते और अलागिरी के बेटे की 40 करोड़ की संपत्ति जब्त, इस मामले में ईडी ने की छापेमारी

By भाषा | Updated: April 24, 2019 17:52 IST

ईडी के मुताबिक, कंपनी के शेयरधारकों एस नागराजन और अलागिरी दयानिधि ने अन्य आरोपियों के साथ आपराधिक साजिश की और टीएएमआईएन लीज भूमि में अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त थे।

Open in App

धन शोधन कानून के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने द्रमुक से निष्कासित नेता एम के अलागिरी के बेटे से जुड़ी 40 करोड़ रूपये की 25 चल और अचल संपत्ति बुधवार को अस्थायी रूप से जब्त की। एक आधिकारिक बयान में इस बारे में बताया गया। अलागिरी करुणानिधि के बेटे हैं और उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते डीएमके से बाहर कर दिया गया था। 

बयान में कहा गया कि ईडी ने अवैध ग्रेनाइट खनन मामले में धनशोधन रोकथाम कानून, 2002 (पीएमएलए) के तहत कुल 40.34 करोड़ रूपये की मदुरै, चेन्नई में जमीन, इमारतों के अलावा ओलंपस ग्रेनाइट्स प्राइवेट लिमिटेड की फिक्सड डिपॉजिट अस्थायी रूप से जब्त की है।

ईडी के मुताबिक, कंपनी के शेयरधारकों एस नागराजन और अलागिरी दयानिधि ने अन्य आरोपियों के साथ आपराधिक साजिश की और टीएएमआईएन लीज भूमि में अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त थे, जिससे सरकार को बड़ा नुकसान हुआ और उन्हें फायदा हुआ ।

ईडी ने दर्ज प्राथमिकी और कंपनी, इसके प्रवर्तकों, निदेशकों और अन्य के खिलाफ तमिलनाडु पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र पर ओलंपस ग्रेनाइट्स प्राइवेट लिमिटेड, मदुरै के खिलाफ पीएमएलए के तहत अपराध का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। आरोपपत्र में कंपनी और अन्य आरोपियों द्वारा अवैध ग्रेनाइट खनन करने के लिए भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध सहित अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया। 

 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों