लाइव न्यूज़ :

ऊर्जा मंत्री ने दिये आदेश : 31 मार्च से पहले पूरी हों गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति की तैयारियां

By भाषा | Updated: February 11, 2021 18:18 IST

Open in App

लखनऊ, 11 फरवरी उत्‍तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने आगामी गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने के मद्देनजर उपभोक्‍ताओं को इसकी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये 31 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये हैं।

शर्मा ने बृहस्‍पतिवार को उत्‍तर प्रदेश विद्युत निगम के कार्यों की समीक्षा करने के दौरान कहा कि गर्मियों में भी उपभोक्‍ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो, इसके लिये सभी तैयारियां 31 मार्च से पहले पूरी कर ली जायें और इसके साथ ही उन्‍होंने सभी अधिकारियों को सुधारों के लिए 100 दिन की कार्ययोजना पर काम करने को भी कहा।

शर्मा ने ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव को इसकी सतत निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने स्तर से तैयारियों को लेकर सभी विद्युत वितरण कम्‍पनियों के ‘समर प्लान’ की समीक्षा कर लें। साथ ही जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर भी कार्रवाई हो।

बिजली मंत्री ने कहा कि विद्युत निगम 90 हजार करोड़ के घाटे से गुजर रहा है और ऐसे में बिजलीकर्मी सभी बकायेदार उपभोक्ताओं के दरवाजे खटखटाएं तथा उन्हें भुगतान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कनेक्‍शन काटना कोई विकल्प नहीं है, इसका विशेष ध्यान रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?