लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर के मालबाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, एक सीआरपीएफ जवान शहीद

By सुमित राय | Updated: July 3, 2020 04:07 IST

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके में गुरुवार देर रात शुरू हुई एक मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के मालबाग इलाके में गुरुवार की रात सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया।आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के मालबाग इलाके में गुरुवार देर रात सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकियों को घेरा, जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ हजरतबल दरगाह के पास स्थित मालबाग इलाके में हुई। खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तभी छुपे हुए आतंकवादी ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शुरू में सीआरपीएफ के तीन जवान जख्मी हुए और उन्हें 92-बेस सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी पहचान हेड कांस्टेबल कुलदीप उरवान के तौर पर हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। उसकी पहचान का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल और आतंकवादियों की तलाश में जुटे हैं। इलाके की घेराबंदी की गई है। तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना में थी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया, "सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है।  QAT (क्विक एक्शन टीम) के जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"

जम्मू कश्मीर पुलिस डीजी दिलबाग सिंह ने बताया, "एक विशेष पुलिस इनपुट पर श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन शुरू किया गया था। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।"

जम्मू-कश्मीर: इस साल 6 महीने में 67 आतंकी बने, इनमें 24 मारे गए और 12 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में युवाओं का आतंकवाद की तरफ रुझान जारी है। जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया है कि 2019 में पहले छह महीने करीब 129 नए युवाओं ने आतंकवाद का रास्ता चुना था। इस साल पहले छह महीने में 67 युवाओं ने हथियार उठाए हैं। इनमें 24 मुठभेड़ में मारे गए और 12 को गिरफ्तार किया गया है। बाकी सभी फील्ड में सक्रिय हैं। इस साल करीब 125 से ज्यादा आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर किया है। सिर्फ जून महीने में 40 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल