लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, पांच सैनिक शहीद, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 11, 2021 18:21 IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद निरोधी अभियान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक ‘जूनियर कमीशंड अधिकारी’ (जेसीओ) सहित पांच सैन्य कर्मी शहीद हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देसुरनकोट में एक गांव में तड़के अभियान शुरू किया गया।आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।आतंकवादियों के नियंत्रण रेखा पार कर चरमेर के जंगल में छुपे होने की खबर मिली थी।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में तीन स्थानों पर हुई तीन मुठभेड़ों में 3 आतंकियों को मार गिराया गया था। इनमें से एक पिछले सप्ताह हुई नागरिकों की हत्याओं में भी शामिल था। जबकि एलओसी पार कर आए एक दल के साथ मुठभेड़ में सेना के एक अफसर समेत पांच जवान शहीद हो गए थे।

सेनाधिकारियों ने बताया कि पुंछ के डेरा की गली इलाके में एक मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक जेसीओ और चार जवान शहीद हो गए हैं। इस मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा जा चुका था। वहीं चार से पांच आतंकियों का एक समूह घिरा हुआ है।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार सुबह भारतीय सेना ने पुंछ के सुरनकोट क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें एक जेसीओ और चार जवान घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ जारी है।

साथियों की शहादत के बाद जवानों ने अपना अभियान तेज कर दिया है।आतंकी मुठभेड़ से बचकर न निकल भागें इसकेे लिए घेराबंदी को और मजबूत बनाया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सुरनकोट नियंत्रण रेखा से सटे डेरा की गली के जंगलों में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के आधार पर एसओजी, सेना ने सुबह से तलाशी अभियान चलाया हुआ था।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में आतंकियों के मौजूद होने के सबूत मिले। सुरक्षाबलों ने आतंकियों का पीछा शुरू कर दिया। जब सुरक्षाकर्मी आतंकियों के नजदीक पहुंच गए तो पेड़ों की होड़ में छिपे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। उधर, सुरक्षाबलों ने कश्मीर संभाग में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है।

एक आतंकी अनंतनाग और एक बांडीपोरा में मारा गया है। बांडीपोरा में मारे गए आतंकी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई। वह टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) का आतंकी था, जोकि शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था। आज सुबह बांडीपोरा के हाजिन और अनंतनाग के वेरीनाग इलाके में दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बांडीपोरा में मारे गए आतंकी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का वहीं आतंकी था जिसने शाहगुंड में सूमो चालक की हत्या की थी। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों