लाइव न्यूज़ :

डी राजा ने कहा- भाकपा हैदराबाद जैसी पुलिस मुठभेड़ से असहमत, पार्टी ने उठाई न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की मांग

By भाषा | Updated: December 9, 2019 07:35 IST

हैदराबाद के पास महिला पशुचिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या के चार आरोपी गत सप्ताह कथित तौर पर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाकपा ने शनिवार को कहा कि हैदराबाद में जिस तरह की पुलिस मुठभेड़ हुई उससे वह असहमत है। पार्टी ने त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की मांग की।

भाकपा ने शनिवार को कहा कि हैदराबाद में जिस तरह की पुलिस मुठभेड़ हुई उससे वह असहमत है। साथ ही पार्टी ने त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की मांग की। भाकपा महासचिव डी राजा ने संवाददाताओं से कहा कि हैदराबाद में जिस तरह से मुठभेड़ हुई, हमारी पार्टी उससे असहमत है। यह और कुछ नहीं बल्कि एक न्यायेतर हत्या है।

हैदराबाद के पास महिला पशुचिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या के चार आरोपी गत सप्ताह कथित तौर पर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। उन्होंने भाकपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन पर रविवार को यहां कहा, ‘‘यहां तक कि भारत के प्रधान न्यायाधीश ने भी घटना पर टिप्पणी की है। हमारी पार्टी ऐसी मुठभेड़ से पूरी तरह से असहमत है तथा एक सभ्य समाज में और एक ऐसे देश में ऐसी मुठभेड़ नहीं होनी चाहिए जो विधि के शासन में विश्वास करता है।’’

उन्होंने कहा कि मामलों के निपटारे में देरी ने लोगों को व्यथित कर दिया है। इसलिए त्वरित न्याय के लिए न्यायिक प्रक्रिया में सुधार समय की जरूरत है। उनके हवाले से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मुठभेड़ के सभी मामलों में उचित जांच होनी चाहिए।

राजा ने कहा कि भाकपा ने समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले की जयंती को महिलाओं के लिए सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय किया है।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टहैदराबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने AIMIM विधायक के नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया, अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार

भारतहैदराबाद गैंगरेप केस की पूरी कहानी, रसूखदार परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टसुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित आयोग ने बहुचर्चित 2019 हैदराबाद एनकाउंटर को बताया फर्जी, कही यह बात, जानें पूरा मामला

क्राइम अलर्टHyderabad Rape-Murder Accused found dead । 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी की मिली लाश

भारतहैदराबाद रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में ट्विटर को दिल्ली हाईकोर्ट की चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर