लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी नागरिक है सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारा गया आतंकी, जानें अपडेट्स

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 24, 2018 13:52 IST

इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। इस दौरान एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है और दो अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

Open in App

श्रीनगर, 24 अगस्तः जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है और दो अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया आतंकी पाकिस्तानी नागरिक है। जो पहले भी कई हमलों में शामिल रहा है।

गुरुवार देर रात अनंतनाग के कोकेरनाग से आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली। इसके बाद से सुरक्षाबल अरर्ट हो गए। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया और आतंकियों को घेर लिया। भागने के रास्ते बंद पाकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबों ने जवाबी गोलीबारी की।

इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। इस दौरान एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है और दो अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। एहतियातन इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया