लाइव न्यूज़ :

शोपियां एनकाउंटरः सुरक्षा बलों ने पहले दी ये वार्निंग, नहीं माने तो ढेर कर दिए पांच खूंखार आतंकी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 6, 2018 12:17 IST

जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद के मुताबिक एनकाउंटर खत्म हो चुका है। अभी तक पांच आतंकियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

Open in App

श्रीनगर, 06 मईः शोपियां के जैनापुरा इलाके में बडीगाम गांव में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 'ऑपरेशन ऑलआउट' के तहत रविवार को सुरक्षा बलों ने पांच खूंखार आतंकियों को मार गिराया। इसमें हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी सद्दाम पाडर भी शामिल है। इसी के साथ माना जा रहा है कि घाटी में बुरहान वानी गैंग का खात्मा हो गया है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के असिस्टेंज कमांडेंट लंबोचा सिंह समेत चार जवान भी घायल हुए हैं। जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद के मुताबिक एनकाउंटर खत्म हो चुका है। अभी तक पांच आतंकियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः- श्रीनगर के चट्टाबाल में सेना को मिली बड़ी सफलता, तीनों आतंकियों को मार गिराया

आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने से पहले शोपियां के एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने सरेंडर करने के लिए कहा था। एसएसपी ने एएनआई को बताया, 'हमने आतंकियों से सरेंडर करने की अपील की थी। लेकिन आतंकियों ने गोली चला दी।' एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें एसएसपी आतंकियों से गोली-बारी बंद करके सरेंडर करने की बात बोल रहे हैं। देखिए वीडियो...

इन आतंकियों के शव बरामदः-

1. सद्दाम पाडर (बुरहान वानी ब्रिगेड का सदस्य)

2. डॉक्टर मुहम्मद रफी भट्ट (कश्मीर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रहे)

3. बिलाल मौलवी

4. आदिल मलिक

5. 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शोपियां के जैनापुरा इलाके में बडीगाम गांव में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इस सूचना पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान उस वक्त मुठभेड़ में बदल गया जब छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारएनकाउंटरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील