लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः वडगाम में जिला अदालत परिसर के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 17, 2023 11:30 IST

जम्मू कश्मीर के बडगाम शहर में मंगलवार को जिला अदालत परिसर के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस और सेना ने बडगाम में इलाके की घेराबंदी कर दी है।और आतंकवादियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।

श्रीनगरः बडगाम जिले में जिला कोर्ट के बाहर हुए अचानक मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकी मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह दोनों आतंकी कुछ दिन पहले हुई मुठभेड़ में भाग निकले थे। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि अदालत के बाहर अचानक एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई तो उसमें सवार आतंकियों ने हमला बोल दिया।

मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने उनका मुकाबला किया और उनमें से दो को मार गिराया। रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ अभी जारी है।पुलिस ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान पुलवामा के रहने वाले अरबाज मीर तथा शाहिद शेख के तौर पर की गई है। दोनों लश्करे तौयबा से जुड़े हुए थे।

 अधिकारियों के मुताबिक, एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश के दौरान आतंकवादियों ने उनपर फायरिंग की जिसके जवाब में सेना और पुलिस की संयुक्त क्षेत्र नियंत्रण पार्टी द्वारा जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।पुलिस और सेना ने बडगाम में इलाके की घेराबंदी कर दी है। और आतंकियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। दोनों ही तरफ से फायरिंग हो रही है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब