लाइव न्यूज़ :

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश और एक सिपाही घायल

By भाषा | Updated: December 17, 2020 12:01 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र) 17 दिसंबर सुलतानपुर जिले में पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि पिछले सप्ताह थाना कोतवाली देहात के अन्तर्गत हनुमानगंज कस्बा में एक लावारिस शव मिला था। पुलिस को जांच में पता चला कि जिस व्यक्ति का शव मिला है, वह ट्रक चालक था और मूंगफली से भरा ट्रक लेकर निकला था, लेकिन कुछ बदमाशों ने उसकी हत्या करके ट्रक लूट लिया।

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश बुधवार रात को भी एक अन्य ट्रक लूटने का प्रयास करेंगे। पुलिस ने रात में कुछ बदमाशों को रोका, तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। इस मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी है। सभी को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद अमित, सुमित, साबिर औा रामजी साहू को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।

बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस, 140 बोरे मूंगफली एवं ट्रक बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह