लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में “enam.gov.in” प्लेटफार्म बन रहा सहारा, महाराष्ट्र की 60 मंडियां जुड़ीं, 11 पर किसानों ने बेचा सामान

By एसके गुप्ता | Updated: April 4, 2020 07:30 IST

केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि किसान केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से शुरू इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) पर पहले से 585 मंडियां जुड़ी हुई हैं। इसमें देश के 16 राज्य और दो संघ शासित प्रदेश की मंडियां शामिल हैं। किसान ई-नाम एप मोबाइल पर डाउनलोड करके इसका लाभ उठा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में “ई-नाम” प्लेटफार्म  किसानों का सहारा बन रहा है. किसानों काे फसल और अनाज के लिए खरीदार मिल सके, इसके लिए केंद्र ने ई-नाम प्लेटफार्म को अधिक सशक्त बनाने पर काम शुरू कर दिया है।केंद्र के ईनाम पोर्टल पर महाराष्ट्र की पांच दर्जन मंडियों को जोड़ा गया है। इनमें से शुक्रवार को 11 मंडियों में किसानों ने घर बैठे अपनी फसलें बेचीं।

लॉकडाउन में “ई-नाम” प्लेटफार्म  किसानों का सहारा बन रहा है. किसानों काे फसल और अनाज के लिए खरीदार मिल सके, इसके लिए केंद्र ने ई-नाम प्लेटफार्म को अधिक सशक्त बनाने पर काम शुरू कर दिया है। केंद्र के ईनाम पोर्टल पर महाराष्ट्र की पांच दर्जन मंडियों को जोड़ा गया है। इनमें से शुक्रवार को 11 मंडियों में किसानों ने घर बैठे अपनी फसलें बेचीं।

केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि किसान केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से शुरू इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) पर पहले से 585 मंडियां जुड़ी हुई हैं। इसमें देश के 16 राज्य और दो संघ शासित प्रदेश की मंडियां शामिल हैं। किसान ई-नाम एप मोबाइल पर डाउनलोड करके इसका लाभ उठा सकते हैं।

लव अग्रवाल ने कहा कि किसान अपना अनाज और फसलें बेच सकें इस लिहाज से यह सुविधा काफी अहम है। यह प्लेटफार्म सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए कामकाज करने में भी यह मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि ये नई सुविधाएं कोविड- 19 के खिलाफ हमारी लड़ाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, ताकि इस समय किसानों को अपने खेतों के पास ही बेहतर कीमतों पर अपनी उपज बेचने में मदद की जा सके। किसानों को बिना मंडियों में जाए अपनी फसल बेचने के लिए प्लेटफार्म मिल सके। इसके लिए अन्य राज्यों की 400 मंडियों को ई-नाम से जोड़ने पर काम चल रहा है। इसमें किसानों को ऐसी सुविधा दी गई है कि वे थोक मंडियों न जाकर सीधे भंडारों व वेयरहाउस में ई-नाम प्लेटफार्म से उसे बेच पाएंगे।

30 लाख लोगों ने डाउनलोड किया आरोग्य सेतु एप

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायारस से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से आरोग्य सेतु एप गुरूवार को शुरू किया गया है। इसमें लोगों को बताया गया है कि वह कोरोना संक्रमण की जांच कैसे करें? कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपनी रोग प्रतिरधक छमता को कैसे बढ़ाएं? कोरोना वायरस से बचाव और जागरूकता के लिए 24 घंटे में 30 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है