'सहारा इंडिया परिवार' के कर्मियों, निवेशकों ने सेबी के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Published: December 8, 2021 07:57 PM2021-12-08T19:57:28+5:302021-12-08T19:57:28+5:30

Employees of 'Sahara India Parivar', investors protest against SEBI | 'सहारा इंडिया परिवार' के कर्मियों, निवेशकों ने सेबी के खिलाफ प्रदर्शन किया

'सहारा इंडिया परिवार' के कर्मियों, निवेशकों ने सेबी के खिलाफ प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर 'सहारा इंडिया परिवार' के कर्मियों और निवेशकों ने बुधवार को यहां जंतर-मंतर पर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के खिलाफ प्रदर्शन किया।

उन्होंने दावा किया कि सहारा-सेबी विवाद के कारण उच्चतम न्यायालय द्वारा सहारा समूह पर लगाए गए प्रतिबंध के चलते उनकी आय प्रभावित हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने एक बयान में कहा, ''इससे हमारी कमाई पर काफी असर पड़ा है। हमारे निवेशक हमें नया काम नहीं दे रहे हैं क्योंकि उनके पुराने भुगतान में देरी हो रही है। इससे हमारी आय लगभग शून्य हो गई है। इसके परिणामस्वरूप, हमारे लाखों कार्यकर्ता भुखमरी और बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Employees of 'Sahara India Parivar', investors protest against SEBI

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे