लाइव न्यूज़ :

सूरत से कोलकाता जा रहे विमान की भोपाल में आपात लैंडिंग

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:30 IST

Open in App

भोपाल, 17 जनवरी सूरत से कोलकाता के बीच उड़ान भरने वाले इंडिगो एयरलाइन्स का एक विमान तकनीकी खराबी के बाद रविवार को यहां राजाभोज हवाईअड्डे पर आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित उतरा। इस विमान में 172 यात्री थे।

राजाभोज हवाईअड्डे के निदेशक अनिल विक्रम ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘इंडिगो एयरलाइन्स का एक विमान सूरत से कोलकाता जा रहा था। तकनीकी कारणों से भोपाल में आपातकालीन लैंडिंग हुई है। यह विमान दोपहर करीब 12 बजकर चार मिनट पर उतरा है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘यह विमान सुरक्षित उतरा है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

विक्रम ने बताया कि पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी होने की सूचना दी थी, जिसके बाद इस विमान को उतारा गया।

उन्होंने कहा कि इस विमान में कुल 172 यात्री थे। इनमें से 19 यात्रियों को कोलकाता से आगे गुवाहाटी एवं अमृतसर जाना था। इन यात्रियों को भोपाल से बेंगलुरू जा रही उड़ान से भेजा गया है। उन्हें सुबह उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया जाएगा।

विक्रम ने बताया कि बाकी 153 यात्री भोपाल के राजाभोज हवाईअड्डे पर हैं। उन सभी को नागपुर से आ रहे विमान से कोलकाता भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर