लाइव न्यूज़ :

इंजन फेल, यात्री सुरक्षित, भुवनेश्वर से मुंबई से जा रहे एयर इंडिया के विमान की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

By भाषा | Updated: November 8, 2019 20:00 IST

विमान में 89 यात्री एवं चालक दल के सदस्य मौजूद थे। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक एस सी होता ने बताया कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है और उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया, ‘‘ एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआईसी 670 भुवनेश्वर से मुंबई जा रही थी। विमान के दो इंजन में से एक के बंद होने के बाद रायपुर में आपात लैंडिंग कराई गई।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान के दो इंजनों में से एक बंद हो गया जिसकी वजह से शु्क्रवार शाम को रायपुर हवाई अड्डे पर उसकी आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

विमान में 89 यात्री एवं चालक दल के सदस्य मौजूद थे। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक एस सी होता ने बताया कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है और उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘ एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआईसी 670 भुवनेश्वर से मुंबई जा रही थी। विमान के दो इंजन में से एक के बंद होने के बाद रायपुर में आपात लैंडिंग कराई गई।’’ होता ने बताया कि एयरबस ए321 विमान ने भुवनेश्वर से शुक्रवार शाम पांच बजकर सात मिनट पर उड़ान भरी थी और इसे शाम पांच बजकर 57 मिनट पर रायपुर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ओड़िसाएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए