लाइव न्यूज़ :

पक्षी के टकराने के बाद वायुसेना के जगुआर विमान की आपात लैंडिंग

By भाषा | Updated: June 28, 2019 12:50 IST

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि विमान का एक ईंधन टैंक अंबाला एयरबेस के पास रिहायशी इलाके में गिरा, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि अंबाला एयरबेस से सुबह करीब पौने आठ बजे विमान प्रशिक्षण अभियान पर निकला था।

Open in App
ठळक मुद्देआशंका है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद पक्षी से टकरा जाने के कारण विमान का इंजन खराब हो गया।वायुसेना के बयान में कहा गया, ‘‘पायलट ने इस दौरान अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और मानक प्रक्रियाओं के अनुसार कुछ बाहरी वस्तुओं को गिरा दिया।

वायुसेना के एक लड़ाकू विमान जगुआर के इंजन में खराबी आ जाने के बाद उसे आपातस्थिति में अंबाला एयरबेस में उतारा गया। आशंका है कि एक पक्षी से टकरा जाने के कारण विमान के इंजन में खराबी आ गयी।

वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि पायलट ने तुरंत कार्रवाई करते विमान के बाह्य ईंधन टैंकों और अन्य वस्तुओं (भार) को बाहर गिरा दिया और एक बड़े हादसे को टालते हुए विमान को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रहा।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि विमान का एक ईंधन टैंक अंबाला एयरबेस के पास रिहायशी इलाके में गिरा, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि अंबाला एयरबेस से सुबह करीब पौने आठ बजे विमान प्रशिक्षण अभियान पर निकला था।

लेकिन आशंका है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद पक्षी से टकरा जाने के कारण विमान का इंजन खराब हो गया। वायुसेना के बयान में कहा गया, ‘‘पायलट ने इस दौरान अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और मानक प्रक्रियाओं के अनुसार कुछ बाहरी वस्तुओं को गिरा दिया।

पायलट एक इंजन पर विमान को वायुसेना स्टेशन पर सुरक्षित उतारने में सफल रहा।’’ इस संबंध में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिये गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था।

अंबाला के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने कहा, ‘‘ अंबाला में एयर फोर्स स्टेशन के बाहर किसी रिहायशी क्षेत्र में कुछ चीजें (ईंधन टैंक) गिरी। लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि कुछ देर के लिए लोग दहशत में आ गये।’’ अधिकारियों ने बताया कि मौके पर एंबुलेस और अग्निशमन गाड़ी बुला ली गयी थी लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। 

टॅग्स :चंडीगढ़मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह