लाइव न्यूज़ :

एल्गार परिषद मामला: हनी बाबू को बुधवार को अस्पताल से तलोजा जेल वापस भेजा जाएगा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:53 IST

Open in App

एल्गार परिषद माओवादी मामले में आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू को यहां स्थित एक निजी अस्पताल से बुधवार को छुट्टी दी जाएगी,जहां मई से उनका उपचार चल रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय में कहा कि बाबू को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी और उन्हें तलोजा जेल वापस भेजा जाएगा। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जामदार की पीठ ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल द्वारा सौंपी गई बाबू की चिकित्सा रिपोर्ट को रिकॉर्ड में दर्ज किया और आरोपी को बुधवार को तलोजा जेल वापस भेजने की राज्य सरकार की दलील को स्वीकार किया। बाबू की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता युग चौधरी और वकील पायोशी रॉय ने अदालत को बताया कि निजी अस्पताल के मुताबिक बाबू को छुट्टी दी जा सकती है। आरोपी को इस साल मई में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाबू की आंख में सूजन का उपचार चल रहा था और बाद में उन्हें कोविड भी हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत