पंजाब में होंगे 14 फरवरी को नगर निगम तथा निगम परिषद एवं नगर पंचायत के चुनाव

By भाषा | Published: January 16, 2021 08:54 PM2021-01-16T20:54:54+5:302021-01-16T20:54:54+5:30

Elections to the municipal corporation and corporation council and nagar panchayat will be held in Punjab on February 14 | पंजाब में होंगे 14 फरवरी को नगर निगम तथा निगम परिषद एवं नगर पंचायत के चुनाव

पंजाब में होंगे 14 फरवरी को नगर निगम तथा निगम परिषद एवं नगर पंचायत के चुनाव

चंडीगढ़, 16 जनवरी पंजाब में आठ नगर निगमों, 109 निगम परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 14 फरवरी को कराये जाएंगे। राज्य चुनाव कार्यालय ने यह जानकारी दी।

पंजाब के राज्य निर्वाचन आयुक्त जगपाल सिंह संधू ने बताया कि मतगणना 17 फरवरी को होगी।

संधू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता नगर निगमों एवं परिषदों के क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव में आ गयी है ।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता प्रभाव में रहेगी।

नामांकन की प्रक्रिया 30 जनवरी को शुरू होगी और उसकी आखिरी तारीख तीन फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच चार फरवरी को होगी और पांच फरवरी तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।

चुनाव प्रचार अभियान 12 फरवरी को शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा।

संधू ने बताया कि आठ नगर निगमों के लिए 400 सदस्य और 109 निगम परिषदों/ नगर पंचायतों के लिए 1902 सदस्यों का चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Elections to the municipal corporation and corporation council and nagar panchayat will be held in Punjab on February 14

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे