लाइव न्यूज़ :

Election Dates 2022: उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित 5 राज्य में चुनाव, 690 सीट पर पड़ेंगे वोट, 18.34 करोड़ मतदाता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 8, 2022 15:49 IST

Election Dates 2022: उत्तर प्रदेश में 403, पंजाब में 117, उत्तराखंड में 70, मणिपुर में 60 और गोवा में 40 सीट पर वोट डाले जाएंगे। 

Open in App

Election Dates 2022: निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी। आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की। पंजाब में कांग्रेस और उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा की सरकार हैं। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्र ने कहा कि कोरोना में चुनाव करना चुनौती पूर्ण है। लेकिन मतदान करना सभी का कर्तव्य है। 5 राज्य के 690 सीट पर मतदान होंगे। 18.3 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। कोविड नियम के साथ मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 29 प्रतिशत मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

आयोग ने अनिवार्य किया है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक मतदान केंद्र विशेष रूप से महिलाओं द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। हमारे अधिकारियों ने इससे कहीं अधिक की पहचान की है। विधानसभा की 690 सीटें हैं लेकिन हम ऐसे 1620 मतदान केंद्र बना रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्र ने कहा कि कुल 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में भाग लेंगे, जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में पहली बार 24.9 लाख मतदाता पंजीकृत है। 

सीईसी सुशील चंद्र ने कहा कि जैसे ही ओमीक्रोन वैरिएंट के मद्देनजर COVID के मामले बढ़े, ECI ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और गृह सचिव, विशेषज्ञों और राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठकें कीं। इन विचारों और जमीनी स्थिति को ध्यान में रखते हुए, चुनाव आयोग ने सुरक्षा मानदंडों के साथ चुनाव की घोषणा करने का फैसला किया।

उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा, जबकि अन्य चार राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में विभिन्न तिथियों पर समाप्त हो रहा है। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी वीरेश कुमार भावरा को पंजाब पुलिस का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी को उन तीन अधिकारियों की सूची में से चुना जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दी गई थी। सूची में आईपीएस अधिकारियों दिनकर गुप्ता और प्रबोध कुमार का भी नाम था। आदेश में कहा गया कि भावरा का कार्यकाल न्यूनतम दो वर्ष का होगा। वर्तमान में सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय राज्य के पुलिस महानिदेशक हैं।

टॅग्स :चुनाव आयोगउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावUttarakhand Assemblyपंजाब विधानसभा चुनावगोवामणिपुरकांग्रेससमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस