लाइव न्यूज़ :

West Bengal: पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी होंगे संजय मुखर्जी, निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 19, 2024 14:32 IST

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने संजय मुखर्जी को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया है। आचार संहिता लगने के बाद निर्वाचन आयोग ने सबसे पहले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को हटाने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग ने संजय मुखर्जी को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त कियापुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को हटाने का आदेश दिया थाबंगाल की 42 लोकसभा सीट के लिए चुनाव सात चरणों में होंगे, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी

Sanjay Mukherjee new DGP of West Bengal: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने संजय मुखर्जी को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया है। आचार संहिता लगने के बाद निर्वाचन आयोग ने सबसे पहले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को हटाने का आदेश दिया था। 

यह निर्णय आगामी लोकसभा चुनावों से पहले, स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के प्रयासों के हिस्से के रूप में लिया गया है। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीट के लिए चुनाव सात चरणों में होंगे, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी।

बता दें कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सोमवार, 18 मार्च को गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया था। आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को हटाने का भी आदेश दिया था।

इसके अलवा चुनाव आयोग ने मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिवों को हटा दिया था। पश्चिम बंगाल के डीजीपी को स्थानांतरित करने का निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि अधिकारी को पहले भी राज्य में 2016 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान चुनाव प्रबंधन संबंधी ड्यूटी से हटा दिया गया था। आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव को राजीव कुमार को ‘गैर-चुनाव’ संबंधित कार्य पर तैनात करने के लिए कहा है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटा दिया गया, क्योंकि उनके पास संबंधित राज्यों में मुख्यमंत्री कार्यालयों में दोहरे प्रभार थे। 

आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया था कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करें, जिन्होंने (पद पर) तीन साल पूरा कर लिया है या अपने गृह जिलों में तैनात हैं। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी। इस बार चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना चार जून को होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पश्चिम बंगालचुनाव आयोगPoliceMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम