लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने डिजिटल मतदाता पहचान पत्र शुरू किया

By भाषा | Updated: January 25, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी चुनाव आयोग ने सोमवार को मतदाता फोटो पहचान पत्र का इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप शुरू किया जिसे मोबाइल फोन में सुरक्षित रखा जा सकता है और कंप्यूटर पर डाउनलोड किया जा सकता है।

ई-वोटर कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगा जिसे संपादित नहीं किया जा सकेगा और जरूरत पड़ने पर मतदाता इसका प्रिंट लेकर इसे लैमिनेट भी करवा सकता है।

सोमवार को इसकी औपचारिक शुरुआत होने के बाद पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के मतदाता चुनाव के दिन ई-वोटर कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में इस वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

परंपरागत ‘पीवी’ वोटर कार्ड भी इस्तेमाल में रहेगा।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ई-इपिक कार्यक्रम की शुरुआत की और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर यहां पांच नये मतदाताओं को ई-इपिक और मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए।

चुनाव आयोग के अधिकरियों ने बताया कि भौतिक कार्ड के प्रिंट होने और मतदाताओं तक पहुंचने में समय लगता है और दस्तावेज की त्वरित आपूर्ति एवं आसान पहुंच के लिए ऐसा किया जा रहा है।

कार्यकम के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुनाव आयोग के वेब रेडियो ‘हेलो वोटर्स’ की डिजिटल तरीके से शुरुआत की।

ऑनलाइन डिजिटल रेडियो सेवा से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब