लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग बनाएगा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए आचार संहिता

By भाषा | Updated: March 29, 2018 03:31 IST

जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म प्रस्तावित आचार संहिता का पालन नहीं करेंगे, उन्हें चुनाव आयोग के साथ सहभागिता का अवसर नहीं मिलेगा। यह निर्णय कैम्ब्रिज एनेलिटिका प्रकरण के बाद लिया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मार्चः चुनाव आयोग के साथ सहयोग करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को अब एक आचार संहिता का पालन करना होगा ताकि उनके द्वारा उपयोग किए जा रहे डाटा की छेडछाड़ से सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। डाटा से छेड़छाड़ का चुनावों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। चुनाव आयोग में उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि आयोग की सोशल मीडिया इकाई की बैठक हुई जिसमें आचार संहिता बनाने का फैसला किया गया।

जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म प्रस्तावित आचार संहिता का पालन नहीं करेंगे, उन्हें चुनाव आयोग के साथ सहभागिता का अवसर नहीं मिलेगा। यह निर्णय कैम्ब्रिज एनेलिटिका प्रकरण के बाद लिया गया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने मंगलवार को कहा था कि कुछ प्रतिकूल घटनाओं की वजह से सोशल मीडिया का उपयोग रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान फेसबुक चुनाव आयोग का सोशल मीडिया पार्टनर बना रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा था कि चुनाव आयोग का सोशल मीडिया प्रकोष्ठ उपयोगकर्ताओं की सहमति के बिना उनके डेटा शेयर करने वाले, राजनीतिज्ञों और राजनीतिक दलों के एप के मुद्दे को देखेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि सोशल मीडिया एक सच्चाई है और आयोग, भारतीय चुनावों पर प्रतिकूल असर डालने वाले प्रकरणों को रोकने के लिए अपनी ओर से हर तरह की सावधानी बरतेगा।

टॅग्स :चुनाव आयोगसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो