लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर नकेल, फिर लगा बैन, 24 घंटे नहीं कर सकते प्रचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 19:02 IST

चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर चुनावी रैली करने पर बुधवार शाम 6 बजे से गुरुवार शाम 6 बजे तक रोक लगा दी गई है। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘आतंकवादी’ कहे जाने पर चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 29 जनवरी को इस बारे में की गयी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन दिन तक चुनाव प्रचार करने से रोक दिया।

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहने पर भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को एक दिन के लिये चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

आयोग द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, वर्मा बुधवार शाम छह बजे से अगले 24 घंटे तक प्रचार नहीं कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार का अंतिम दिन है। आयोग ने विवादित बयान देने के मामले में पिछले सप्ताह ही वर्मा को 96 घंटे तक प्रचार करने से प्रतिबंधित किया था।

आयोग ने 30 जनवरी को जारी कारण बताओ नोटिस पर वर्मा का जवाब मिलने के बाद उन्हें एक दिन के लिये प्रचार करने से प्रतिबंधित करने की कार्रवाई की है। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद वर्मा ने 31 जनवरी को भेजे अपने जवाब में कहा कि एक साक्षात्कार में उनके द्वारा केजरीवाल को आतंकवादी कहे जाने के आरोप गलत है।

उन्होंने कहा कि एक टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार में उनके बयान को सही तरीके से पेश नहीं किया गया। आयोग ने उक्त साक्षात्कार के वीडियो का फिर से परीक्षण करने के बाद वर्मा की दलील को गलत करार देते हुये उनके बयान की निंदा की।

आयोग ने कहा कि वर्मा को एक जनसभा में विवादित बयान से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 30 जनवरी को ही 96 घंटे के लिये प्रचार करने से प्रतिबंधित किया था और इसके बाद वर्मा ने आचार संहिता के उल्लंघन की पुनरावृत्ति की। आयोग ने इसकी निंदा करते हुये वर्मा को पांच फरवरी को शाम छह बजे से 24 घंटे तक कोई जनसभा, रोड शो और साक्षात्कार आदि के माध्यम से प्रचार करने से रोक दिया।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालजेपी नड्डाअमित भंडारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब