लाइव न्यूज़ :

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, यादव और मुस्लिम मतदाताओं पर मांगे सबूत, 10 नवंबर दिया समय, जानें मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2022 18:14 IST

उत्तर प्रदेशः चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव को 10 नवंबर 2022 तक विवरण प्रस्तुत करने को कहा है ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देयादव और मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के 20,000 नाम जानबूझकर हटा दिए। बड़ी संख्या में हटाए जाने का विधानसभा के मुताबिक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।आयोग ने अखिलेश यादव को सार्वजनिक मंचों पर लगाए आरोपों को साबित करने को कहा है।

लखनऊः चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने अखिलेश यादव को 10 नवंबर 2022 तक विवरण प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। समाचार एजेंसी एएनआई ने गुरुवार को जानकारी दी।

यादव ने दावा किया था कि चुनाव आयोग ने इस साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले यादव और मुस्लिम समुदायों के लगभग 20,000 मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटा दिए थे। आयोग ने अखिलेश को सार्वजनिक मंचों पर उनके लगाए आरोपों को साबित करने के लिए सबूत पेश करने को कहा है।

यादव ने दावा किया था कि चुनाव आयोग ने BJP के इशारे पर लगभग सभी यूपी विधानसभा क्षेत्रों में यादव और मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटा दिए। उन्हें इतनी बड़ी संख्या में हटाए जाने का विधानसभा के मुताबिक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इस चुनाव में  भाजपा की जीत हुई थी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार सीएम बने थे।

कथित अनियमितताओं के सवाल पर यादव ने दावा किया कि जब समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे थे और हर बार भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में 'परिणाम' घोषित किए गए थे, तब राज्य में कई जगहों पर मतों की गिनती रोक दी गई थी या धीमी हो गई थी। उन्होंने उदाहरण के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी (दक्षिण) का निर्वाचन क्षेत्र दिया।

टॅग्स :चुनाव आयोगअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत