लाइव न्यूज़ :

Election Commission: 193 ''मुक्त चुनाव चिह्व'' जारी, छड़ी, बेबी वॉकर, एयर कंडीशनर, गुब्बारा और चूड़ियां शामिल, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2023 21:20 IST

Election Commission: मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय दल अपने चिन्ह पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ते हैं, तो दूसरी ओर निर्दलीय व गैर-मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों को समय-समय पर चुनाव आयोग की ओर से जारी सूची में से अपने चिन्ह का चयन करना होता है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग की ओर से 15 मई को जारी की गई नयी सूची में 193 ऐसे "मुक्त चिन्ह" हैं।तरबूज, अखरोट, बटुआ, सारंगी, ‘वैक्यूम क्लीनर’ और तुरही शामिल हैं। साल के आखिर में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Election Commission: निर्वाचन आयोग ने चुनाव में निर्दलीय और गैर मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों के लिए हाल ही में 193 ''मुक्त चुनाव चिह्व'' जारी किए, जिनमें छड़ी, बेबी वॉकर, एयर कंडीशनर, गुब्बारा और चूड़ियां शामिल हैं।

एक ओर, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय दल अपने चिन्ह पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ते हैं, तो दूसरी ओर निर्दलीय व गैर-मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों को समय-समय पर चुनाव आयोग की ओर से जारी सूची में से अपने चिन्ह का चयन करना होता है। चुनाव आयोग की ओर से 15 मई को जारी की गई नयी सूची में 193 ऐसे "मुक्त चिन्ह" हैं।

मुक्त चिन्हों में चलने में इस्तेमाल होने वाली छड़ी, बेबी वॉकर, एयर कंडीशनर, गुब्बारा, चूड़ियां, ‘व्हील बैरो’, सीटी, खिड़की, ऊन और सुई, तरबूज, अखरोट, बटुआ, सारंगी, ‘वैक्यूम क्लीनर’ और तुरही शामिल हैं। इस साल के आखिर में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेशराजस्थान और तेलंगाना की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल इस साल दिसंबर से जनवरी 2024 के बीच खत्म हो जाएगा। 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को समाप्त होगा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः तीन जनवरी और छह जनवरी को समाप्त हो जाएगा।

राजस्थान और तेलंगाना विधानसभाओं का कार्यकाल 14 जनवरी और 16 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इस साल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। सूत्रों ने पहले कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 2023 की गर्मियों में चुनाव हो सकते हैं और समय सुरक्षा परिदृश्य पर निर्भर करेगा।

टॅग्स :चुनाव आयोगमध्य प्रदेशराजस्थानछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया