लाइव न्यूज़ :

गड़चिरोली जिले में बाघ के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:02 IST

Open in App

गडचिरोली (महाराष्ट्र), 23 नवंबर महाराष्ट्र के गड़चिरोली में मंगलवार को एक बाघ ने 60 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली।

एक वन अधिकारी ने बताया कि घटना अरमोरी तालुका के पोरला वन रेंज के चुरचुरा गांव में दोपहर को हुई है। उन्होंने बताया कि इंद्रिरा अतराम आठ अन्य महिलाओं के साथ घास इकट्ठा करने के लिए जंगल गई थीं, तभी बाघ ने उस पर महिला कर दिया।

अधिकारी के मुताबिक, अन्य महिलाएं चिल्लाने लगीं और किसी तरह अतराम को जंगल से बाहर ले आईं लेकिन उसकी, जख्मी होने की वजह से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले की अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

इससे पहले सितंबर में, अरमोरी तालुका के देलोधा खुर्द गांव में जंगल में मशरूम लेने गई 62 वर्षीय महिला की बाघ ने इसी तरह से जान ले ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो