लाइव न्यूज़ :

मुझे मुख्यमंत्री बनाना फड़नवीस का 'मास्टरस्ट्रोक' है, बोले एकनाथ शिंदे- वरिष्ठों के निर्देशों के कारण इस मंत्रिमंडल में शामिल हुए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2022 11:29 IST

मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘‘लोगों को लगा कि भाजपा सत्ता के लिए बेताब है, लेकिन सच में यह देवेंद्र जी का ‘मास्टरस्ट्रोक’ है। बड़ी संख्या में (विधायकों के) होने के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति को सत्ता सौंपने के लिए बड़े दिल की जरूरत होती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजभवन में गुरुवार शाम एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और फड़नवीस के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली फड़नवीस का पिछला कार्यकाल उनके काम आएगा क्योंकि वह राज्य का नेतृत्व कर चुके हैंः शिंदे

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फड़नवीस के ‘मास्टरस्ट्रोक’ के कारण वह मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को लगा कि भाजपा सत्ता के लिए बेताब है, लेकिन सच में यह देवेंद्र जी का ‘मास्टरस्ट्रोक’ है। बड़ी संख्या में (विधायकों के) होने के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति को सत्ता सौंपने के लिए बड़े दिल की जरूरत होती है।’’

राजभवन में गुरुवार शाम एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री और फड़नवीस के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शिंदे ने कहा, ‘‘उनके फैसले से राज्य और देश के लोगों को बड़े दिल की एक नयी मिसाल देखने को मिली।’’ शिंदे ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘सबसे ज्यादा संख्या वाली पार्टी मुख्यमंत्री पद पर दावा करती है, लेकिन इस मामले में, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा और विशेष रूप से देवेंद्र फड़नवीस को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने बड़ा दिल दिखाया और एक शिव सैनिक को यह मौका दिया।’’

शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में फड़नवीस का पिछला कार्यकाल उनके काम आएगा क्योंकि वह राज्य का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘ फड़नवीस अपने (पार्टी) वरिष्ठों के निर्देशों के कारण इस मंत्रिमंडल में शामिल हुए। मैं इसके कारण खुश हूं क्योंकि उनका अनुभव राज्य में विकास कार्यों को गति देने में काम आएगा।’

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब