अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

By भाषा | Published: December 17, 2020 10:05 AM2020-12-17T10:05:25+5:302020-12-17T10:05:25+5:30

Eight new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, 17 दिसंबर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ और नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,850 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में किसी नए मरीज की मौत नहीं हुई है और मृतकों की कुल संख्या 61 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 10 और लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,698 हो गई। केंद्रशासित प्रदेश में अब 91 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Eight new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे