लाइव न्यूज़ :

गुजरात कांग्रेस के आठ विधायक पुलिस हिरासत में, आदिवासियों के धरने में होने जा रहे थे शामिल

By भाषा | Updated: May 31, 2020 15:34 IST

पुलिस ने गुजरात के नर्मदा जिले में केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास छह गांवों में बाड़ लगाए जाने के विरोध में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के आठ विधायक और 20 अन्य को रास्ते में ही हिरासत में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने एक बयान जारी कर कांग्रेस पर आदिवासियों को गुमराह करने का लगाया।स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थित गांव नवागम, वघारिया, लिम्दी, कोठी, गोरा और केवडिया के ग्रामीण बाड़ लगाए जाने से प्रभावित हुए हैं।

राजपीपला:गुजरात के नर्मदा जिले में केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास छह गांवों में बाड़ लगाए जाने के विरोध में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के आठ विधायक और 20 अन्य को पुलिस ने रास्ते में ही हिरासत में ले लिया। आदिवासी राज्य सरकार द्वारा बाड़ लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। राजपीपला पुलिस थाने के निरीक्षक आरएन रथवा ने कहा कि छह गांव में बाड़ लगाने का विरोध कर रहे आदिवासियों का समर्थन करने के लिए यहां के जिलाधिकारी कार्यालय से केवडिया जाने के लिए निकलते ही आठ कांग्रेस विधायकों ओर 20 अन्य को हिरासत में ले लिया गया। 

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थित गांव नवागम, वघारिया, लिम्दी, कोठी, गोरा और केवडिया के ग्रामीण बाड़ लगाए जाने से प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस विधायक अनिल जोशियारा, पीडी वासव, चंद्रिकाबेन बारिया, पुनाभाई गमित और अन्य स्थानीय नेता सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड (एसएसएनएनएल) की ओर से बाड़ लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं, जिसका दावा है कि इस जमीन का अधिग्रहण वर्ष 1960 के आसपास किया गया था। 

नर्मदा के जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में विधायकों ने बाड़ लगाए जाने के सरकार के कदम पर सवाल खड़ा किया है और पूछा है कि क्या लॉकडाउन के दौरान इस तरह के कार्य के लिए लिखित अनुमति ली गई है, जिसके कारण स्थानीय लोगो को विरोध करने पर मजबूर होना पड़ा। उधर, राज्य के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने एक बयान जारी कर कांग्रेस पर आदिवासियों को गुमराह करने का लगाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ का काम गुजरात उच्च न्यायालय की इजाजत से किया जा रहा है जिसने अधिग्रहण प्रक्रिया से लगा स्थगनादेश हटा दिया है।

टॅग्स :गुजरातकांग्रेसस्टैचू ऑफ यूनिटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप