लाइव न्यूज़ :

सभी स्वस्थ और खुशहाल रहें। ईद मुबारक!, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं, भाईचारे और सद्भाव को और बढ़ावा दें?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 21, 2026 09:18 IST

Eid ul Fitr 2026 Moon: ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज़ अदा की।

Open in App
ठळक मुद्देEid ul Fitr 2026 Moon: ईद-उल-फितर के मौके पर कोयंबटूर में बड़ी संख्या में लोग नमाज़ अदा करने एकत्रित हुए।Eid ul Fitr 2026 Moon: पटना में ईद-उल-फितर के मौके पर पटना के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।Eid ul Fitr 2026 Moon: ड्रोन कैमरों, CCTV कैमरों की व्यवस्था की गई है। पूरा प्रबंध किया गया है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 21 मार्च, 2026 को ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन भाईचारे और सद्भाव को और बढ़ावा दें। सभी स्वस्थ और खुशहाल रहें। ईद मुबारक!” ईद-उल-फितर के मौके पर आज सुबह अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दरगाह का जन्नती दरवाज़ा आज सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। देश भर में लोग ईद मना रहे हैं।

ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज़ अदा की। पीएम मोदी ने नवरोज़ की शुभकामनाएं देते हुए आने वाले वर्ष के लिए खुशियों और सफलता की कामना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “नवरोज़ के विशेष अवसर पर हार्दिक बधाई। आने वाले वर्ष के लिए समृद्धि और आनंद से भरा होने की दुआ करता हूं। सभी स्वस्थ रहें और सभी की मनोकामनाएं पूरी हों। नवरोज़ मुबारक!”

ईद-उल-फितर रमज़ान के महीने के अंत का प्रतीक है, जो इस्लाम का पवित्र महीना है जिसमें उपवास, प्रार्थना और आत्मचिंतन किया जाता है। यह त्योहार विशेष प्रार्थनाओं, दान-पुण्य, पारिवारिक मिलन और सामुदायिक समारोहों के साथ मनाया जाता है। भारत में ईद-उल-फितर शनिवार, 21 मार्च को मनाई जा रही है।

चांद 19 मार्च की शाम को दिखाई देने की उम्मीद थी, जिसके अनुसार ईद 20 मार्च को मनाई जानी थी। हालांकि, चांद दिखाई न देने के कारण रमज़ान के 30 दिन पूरे हो गए, जिससे ईद का उत्सव 21 मार्च तक टल गया। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, बहरीन, कतर, कुवैत और लेबनान सहित पश्चिम एशिया के कई देशों ने शुक्रवार को ईद मनाई।

ईद-उल-फितर पर मुंबई में माहिम दरगाह पर लोगों ने नमाज़ अदा की। ईद उल-फितर 2026 के मौके पर शहर के बेनाझाबर स्थित बड़ी ईदगाह के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी सेंट्रल कानपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया, "ईद की नमाज के दृष्टिगत पूरा पुलिस प्रबंध कर दिया गया है...जहां आवश्यक है वहां बैरियर लगाए गए हैं।

ड्रोन कैमरों, CCTV कैमरों की व्यवस्था की गई है। पूरा प्रबंध किया गया है। नमाज अच्छे से अदा की जाए, इसकी भी पूरी व्यवस्था कर ली गई है।" पटना में ईद-उल-फितर के मौके पर पटना के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। ईद-उल-फितर के मौके पर कोयंबटूर में बड़ी संख्या में लोग नमाज़ अदा करने एकत्रित हुए।

टॅग्स :ईदनरेंद्र मोदीदिल्लीकोलकातालखनऊपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए