लाइव न्यूज़ :

भारत में शनिवार को मनाई जाएगी ईद, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने की घोषणा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 14, 2018 21:13 IST

दुनिया के अलग-अलग देशों में ईद चाँद दिखने के हिसाब से आगे-पीछे मनाया जाती है। दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश  इंडोनेशिया में शुक्रवार को ईद मनायी जाएगी। 

Open in App

नई दिल्ली, 14 जून:  दिल्ली स्थिति जामा मस्जिद के शाही इमान ने घोषणा की है कि भारत में शनिवार (16 जून) को ईद मनायी जाएगी। इमाम बुखारी ने कहा कि गुरुवार को भारत के किसी भी हिस्से में चाँद नहीं दिखा। इमाम बुखारी ने इस बाबत एक ऑडियो संदेश भी जारी किया है। शाही इमाम बुखारी ने अपने संदेश में कहा है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखण्ड, असम, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल कहीं से भी चाँद दिखने की खबर नहीं मिली है। इमाम बुखारी ने कहा कि इसलिए ईद शनिवार को मनाय जाएगी। इस्लाम के पवित्र महा रमजान के बीतने के बाद चाँद दिखने पर सभी मुसलमान अगले दिन ईद मनाते हैं। रमजान हर साल 29 या 30 दिन का होता है। इसे  ईद-उल-फित्र भी कहा जाता है। 

दुनिया के अलग-अलग देशों में ईद चाँद दिखने के हिसाब से आगे-पीछे मनाया जाती है। दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश  इंडोनेशिया में शुक्रवार को ईद मनायी जाएगी। संयुक्त अरब अमीरात में भी शुक्रवार को ईद मनायी जाएगी। गल्फ न्यूज के मुताबिक, जकार्ता ने गुरुवार शाम चांद दिखने की पुष्टि की है। संयुक्त अरब अमीरात की बात की जाए तो रिपोर्ट में कहा गया कि 'अल ऐन' अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के अनुसार शव्वल मून गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के जबील हफीट में देखा गया। इसका मतलब संभवत शुक्रवार को ईद मनाया जाएगा। हालांकि अभी तक इस बात का अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। 

क्यों मनाई जाती है ईद

ईद के मौके पर मुसलमान एकजुट होकर नमाज अदा करते हैं। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद देते हैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में विजय प्राप्त की थी। उनके विजयी होने की खुशी में ही यह त्यौहार मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि 624 ईस्वी में पहला ईद-उल-फित्र मनाया गया था।  

इस्लामिक कैलेंडर में दो ईद मनाई जाती हैं। दूसरी ईद जो ईद-उल-जुहा या बकरीद के नाम से भी जानी जाती है। ईद-उल-फित्र का यह त्यौहार रमजान का चांद डूबने और ईद का चांद नजर आने पर इस्लामिक महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :ईदरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष