लाइव न्यूज़ :

वुल्लर झील को कश्मीर की पहचान बनाने की कवायद तेज, प्रशासन ने शुरू किया वुल्लर फेस्टिवल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 1, 2022 15:25 IST

वुल्लर झील की ओर पर्यटकों को आकर्षित करने की खातिर वुल्लर बटालियन, 26-असाम राइफल्स और जिला प्रशासन बांडीपोरा द्वारा आयोजित वुल्लर फेस्टिवल का भी कल आयोजन किया जा चुका है। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कश्मीर के मंडलायुक्त पांडुरंग पोल ने कहा कि झील के चारों ओर सुंदर गैर-मोटरेबल वाकवे विकसित किया जाएगा जो अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देताजे पानी की इस झील को एशिया में मीठे पानी की सबसे लंबी झील कहा जाता है।झील एक विशाल आबादी की आजीविका का भी समर्थन करती है और प्रवासी जल पक्षियों का निवास स्थान है।हरमुख पर्वत की तलहटी पर स्थित यह झील 130 वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्रफल में फैली हुई है और कश्मीर के उत्तरी भागों में स्थित है।

जम्मू: अब कश्मीर की पहचान डल झील नहीं बल्कि वुल्लर झील को बनाए जाने की कवायद तेज हो गई है। इसकी खातिर जहां सरकार उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में एशिया की प्रसिद्ध वुल्लर झील के चारों ओर एक गैर-मोटर योग्य पैदल मार्ग का निर्माण करने जा रही है वहीं डल झील की ही तरह इसमें शिकारे और हाउसबोट भी उतारने की तैयारी है।

वुल्लर झील की ओर पर्यटकों को आकर्षित करने की खातिर वुल्लर बटालियन, 26-असाम राइफल्स और जिला प्रशासन बांडीपोरा द्वारा आयोजित वुल्लर फेस्टिवल का भी कल आयोजन किया जा चुका है। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कश्मीर के मंडलायुक्त पांडुरंग पोल ने कहा कि झील के चारों ओर सुंदर गैर-मोटरेबल वाकवे विकसित किया जाएगा जो अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

उन्होंने कहा कि ओडिशा की चिल्का झील दुनिया भर में पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन वुल्लर झील जैव विविधता और अन्य प्राकृतिक किस्मों की तुलना में अधिक सुंदर है। उनका कहना था कि वुल्लर में लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बदलने की क्षमता है। यह सच है कि कश्मीर की यह झील पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। वुल्लर झील को सबसे सुंदर झीलों में शुमार किया जाता है। 

ताजे पानी की इस झील को एशिया में मीठे पानी की सबसे लंबी झील कहा जाता है। हरमुख पर्वत की तलहटी पर स्थित यह झील 130 वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्रफल में फैली हुई है और कश्मीर के उत्तरी भागों में स्थित है। झील एक विशाल आबादी की आजीविका का भी समर्थन करती है और प्रवासी जल पक्षियों का निवास स्थान है। इसकी बहाली के लिए, कई मिलियन ड्रेजिंग परियोजना का काम, एशिया में सबसे बड़े बहाली प्रयासों में से एक, झील में वर्षों से चल रहा है।

वुल्लर कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट अथारिटी (डब्ल्यूसीएमए) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर की डल झील और अन्य जल निकायों में पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण शिकारा औश्र हाउसबोट अब वुल्लर झील में पेश किए जाएंगे ताकि अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।उन्होंने कहा कि हम इसे एक परीक्षण के आधार पर शुरू करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों को झील की ओर आकर्षित करना है, जबकि स्थानीय लोग भी इससे जीविकोपार्जन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने युवा लड़कों का एक बोट क्लब भी स्थापित किया है, जिन्हें जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसके बाद वे प्रमुख जल क्रीड़ा आयोजनों में भाग ले सकेंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह