लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का असर, paytm ने नोएडा में 5 और गुड़गांव में एक दफ्तर को किया बंद

By भाषा | Updated: March 5, 2020 14:46 IST

पेटीएम ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कर्मचारी के संक्रमित होने और दफ्तर बंद होने से उसकी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। विज्ञप्ति में बताया गया है कि पेटीएम के सभी छह कार्यालयों को सेनिटाइजेशन (साफ-सफाई) के लिए बंद किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने अपने कर्मचारियों को दो दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है।कंपनी ने बताया कि उसका कर्मचारी हाल ही में इटली से छुट्टी मना कर लौटा था।

नोएडाः ऑनलाइन भुगतान की सुविधा देने वाली पेटीएम के एक कर्मचारी के घातक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कंपनी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित अपने पांच और हरियाणा के गुड़गांव में स्थित अपने एक दफ्तर को दो दिनों के लिए बंद रखने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

पेटीएम ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कर्मचारी के संक्रमित होने और दफ्तर बंद होने से उसकी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। विज्ञप्ति में बताया गया है कि पेटीएम के सभी छह कार्यालयों को सेनिटाइजेशन (साफ-सफाई) के लिए बंद किया गया है।

साथ ही, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दो दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है। कंपनी ने बताया कि उसका कर्मचारी हाल ही में इटली से छुट्टी मना कर लौटा था। उन्हें जरूरी उपचार दिया जा रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि हम उनके परिवार को भी जरूरी मदद पहुंचा रहे हैं। हमने एहतियाती कदम उठाते हुए उनकी टीम के सदस्यों को जरूरी चेकअप करने की सलाह दी है।

पेटीएम ने कहा, “ हमने सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (घर से ही काम) करने की सलाह दी है और कार्यालय को सेनिटाइज्ड किया जा रहा है।” कंपनी ने कहा है, “इसकी वजह से हमारे प्रतिदिन के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पेटीएम की सेवा पहले की तरह ही चालू रहेंगी।”

इससे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज भी इटली से ही लौटा था। उनके बच्चे नोएडा के नामी स्कूल में पढ़ते हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 48 लोगों की जांच कराई थी, जो बाद में नेगेटिव पाये गए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपेटीएमदिल्लीगुरुग्रामनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए