लाइव न्यूज़ :

'शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं है', फीस के लिए रोती हुई छात्रा का वीडियो साझा करते हुए बोले बीजेपी सांसद

By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2022 19:38 IST

वीडियो को शेयर करते हुए पीलीभीत से भाजपा सांसद ने भावुक शब्दों में लिखा है, "इस बेटी के आंसू उन लाखों बच्चों की संयुक्त पीड़ा बता रहे हैं जिन्हें फीस न जमा होने के कारण उपहास झेलना पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद ने कहा - निजी संस्थान मानवता न भूलें, शिक्षा व्यापार नहीं हैबोले- आर्थिक तंगी बच्चों की शिक्षा में रोड़ा ना बने यह हर जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी हैवीडियो उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ के पास दूरदराज के गांव टोला की है

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने ट्विटर पर मंगलवार को रोती हुई एक छात्रा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में छात्रा फीस नहीं जमा होने पर स्कूल वालों ने पेपर में बैठने नहीं दिया और इसी दर्द को बयान कर रही है। 

वीडियो को शेयर करते हुए पीलीभीत से भाजपा सांसद ने भावुक शब्दों में लिखा है, इस बेटी के आंसू उन लाखों बच्चों की संयुक्त पीड़ा बता रहे हैं जिन्हें फीस न जमा होने के कारण उपहास झेलना पड़ता है। आगे भाजपा सांसद ने लिखा, आर्थिक तंगी बच्चों की शिक्षा में रोड़ा ना बने यह हर जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है। निजी संस्थान मानवता न भूलें, शिक्षा व्यापार नहीं है। 

वीडियो में फीस जमा न होने के चलते स्कूल द्वारा छात्रा को अर्ध वार्षिक परीक्षा में नहीं बैठने देने के कारण रोते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ के पास दूरदराज के गांव टोला की बतायी जा रही है। छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा में से एक अपूर्वा सिंह ने कहा, "मैंने (स्कूल प्रशासन से) कहा था कि पापा आज फीस लेकर आएंगे, लेकिन उन्होंने हमें बाहर कर दिया।"

टॅग्स :वरुण गांधीBJPवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप