लाइव न्यूज़ :

"ईडी का समन अवैध, मुझे चुनाव प्रचार से रोकने के लिए भाजपा की साजिश है", अरविंद केजरीवाल ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 2, 2023 10:13 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के लिए भेजे गये समन को अवैध बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा पूछताछ के लिए भेजे गये समन को बताया अवैध केजरीवाल ने कहा कि ईडी समन वापस ले, यह राजनीति से प्रेरित हैयह समन भाजपा के इशारे पर भेजा गया है ताकि मुझे चुनाव प्रचार से रोका जा सके

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के लिए भेजे गये समन को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अवैध बताया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना है। लेकिन उससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ईडी का समन अवैध और राजनीति से प्रेरित है। यह समन सीधे तौर पर भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। यह मुझे इसलिए भेजा गया है ताकि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए न जा सकूं। ईडी को तुरंत अपना नोटिस वापस लेना चाहिए।”

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के इस बयान से स्पष्ट नहीं है कि क्या वो आज पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होंगे या फिर नहीं।

वहीं आम आदमी पार्टी ने बीते बुधवार को कहा कि उसे पता चला है कि ईडी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेगी। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उस स्थिति में पार्टी और दिल्ली सरकार जेल से चलेगी।

इसके साथ ही पार्टी ने स्पष्ट किया कि उसने गुरुवार को केजरीवाल की गिरफ्तारी की संभावना को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने प्लॉन बी भी तैयार रखा है।

खबरों के मुताबिक गुरुवार को आम आदमी पार्टी के एक और मंत्री राजकुमार आनंद मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ईडी के रडार पर आए गये हैं। हालांकि, ईडी ने यह साफ नहीं किया कि मंत्री राजकुमार आनंद के यहां मारे गये छापों का शराब नीति से कोई लेना-देना है या नहीं।

वहीं सीएम केजरीवाल को भेजे समन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप को यह समझना चाहिए कि आज अरविंद केजरीवाल के नाटक का समय नहीं है बल्कि उन्हें जाकर ईडी को जवाब देना चाहिए।

शहजाद पूनावाला ने कहा, "क्या अदालतें आपके खिलाफ हैं? क्या सुप्रीम कोर्ट आपके खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रहा है? और जब कांग्रेस नेता बयान जारी करते हैं कि केजरीवाल शराब घोटाले के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार हैं, तो क्या वे भी आपके खिलाफ प्रतिशोध की भावना रखते हैं।"

मालूम हो कि शराब नीति में आप के खिलाफ मामला तब और मजबूत हो गया, जब सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसौदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली बीजेपी के नेता मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयBJPदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया