लाइव न्यूज़ :

एडिटर्स गिल्ड ने अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हमले की निंदा की, तेलंगाना और ओडिशा में कांग्रेस मे कराई शिकायत दर्ज

By भाषा | Updated: April 24, 2020 05:46 IST

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हुए कथित हमले की बृहस्पतिवार को निंदा करते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार के खिलाफ किसी तरह की हिंसा, अभद्र शब्द या दुर्व्यवहार और नफरत फैलाना ‘निंदनीय कृत्य’ है।

Open in App
ठळक मुद्देएक बयान में गिल्ड ने कहा कि वह रिपब्लिक टीवी चैनल के वरिष्ठ संपादक अर्णब गोस्वामी और साम्यब्रत रे के खिलाफ हमले की कड़ी निंदा करता है।तेलंगाना में कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए समाचार चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ओडिशा के कांग्रेस प्रमुख निरंजन पटनायक ने धार्मिक आधार पर दो समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हुए कथित हमले की बृहस्पतिवार को निंदा करते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार के खिलाफ किसी तरह की हिंसा, अभद्र शब्द या दुर्व्यवहार और नफरत फैलाना ‘निंदनीय कृत्य’ है।

पुलिस ने बताया कि पत्रकार अर्णब गोस्वामी की कार पर मुंबई में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कथित तौर पर हमला किया और उनके वाहन की खिड़की का शीशा तोड़ने की कोशिश की।

घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। दोनों ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिल्ड ने मुंबई पुलिस से अपील की है कि वह गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करें।

एक बयान में गिल्ड ने कहा कि वह रिपब्लिक टीवी चैनल के वरिष्ठ संपादक अर्णब गोस्वामी और साम्यब्रत रे के खिलाफ हमले की कड़ी निंदा करता है।

तेलंगाना में कांग्रेस ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

तेलंगाना में कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए समाचार चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के पदाधिकारी सी. दामोदर रेड्डी ने नल्लाकुंटा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि गोस्वामी ने अपने चैनल पर प्रसारित एक शो में गांधी के खिलाफ ‘‘निराधार और अविश्वसनीय’’ आरोप लगाए थे।

गांधी पर मौखिक हमले के बाद गोस्वामी कांग्रेस के निशाने पर हैं। उन्होंने रिपब्लिक भारत समाचार चैनल पर अपने कार्यक्रम में पालघर में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके एक सहयोगी की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में गांधी की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल खड़े किए थे।

ओडिशा कांग्रेस प्रमुख ने पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

ओडिशा के कांग्रेस प्रमुख निरंजन पटनायक ने धार्मिक आधार पर दो समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पटनायक ने भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त सुधांशु सारंग से मुलाकात की और गोस्वामी तथा रिपब्लिक भारत के उनके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पटनायक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कार्यक्रम का प्रसारण धार्मिक आधार पर दो समूहों के बीच वैमनस्य और जनता को सोनिया गांधी के खिलाफ भड़काने के पूर्वाग्रही सोच के साथ किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम का एक मात्र मकसद अपमान, चोट पहुंचाना, आपराधिक धौंस दिखाना, दुश्मनी और घृणा फैलाना था।

 

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीकांग्रेसतेलंगानाओड़िसालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव