लाइव न्यूज़ :

ईडी मेरे पीछे नहीं पड़ेगी, भाजपा सांसद संजय पाटिल बोले-40 लाख रुपये की महंगी कार खरीदने के वास्ते कर्ज लेना पड़ता है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2021 21:55 IST

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन में शामिल शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस आरोप लगाती रही हैं कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार उनके नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहमने कितना कर्ज ले रखा है, यह देखकर ईडी को हैरानी होगी।कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। सीबीआई, ईडी तथा एनसीबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

मुंबईः महाराष्ट्र के सांगली से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य संजय पाटिल ने रविवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके पीछे नहीं पड़ेगा, क्योंकि वह भाजपा के सांसद हैं।

 

उन्होंने सांगली में एक समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। पाटिल ने हल्के-फुल्के लहजे में कहा, ‘‘ईडी मेरे पीछे नहीं पड़ेगी क्योंकि मैं भाजपा का सांसद हूं। हमें दिखावे के लिए 40 लाख रुपये की महंगी कार खरीदने के वास्ते कर्ज लेना पड़ता है। हमने कितना कर्ज ले रखा है, यह देखकर ईडी को हैरानी होगी।’’

हाल में भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल ने कहा था कि उन्हें भाजपा में रहते हुए अच्छी नींद आती है क्योंकि किसी तरह की पूछताछ नहीं होती। यह बयान उस दिन आया था, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने आरोप लगाया था कि विपक्ष को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी तथा एनसीबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

पुणे जिले के इंदापुर से पूर्व विधायक हर्षवर्धन पाटिल ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन में शामिल शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस आरोप लगाती रही हैं कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार उनके नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

टॅग्स :BJPप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों