लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धन शोधन के मामले में सपा नेता आजम खान की पत्नी, बेटे को तलब किया, एजेंसी ने इस हफ्ते पेश होने को कहा

By भाषा | Updated: July 5, 2022 14:10 IST

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी आजम खान के खिलाफ मामले की जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत तजीन फातमा और अब्दुल्ला आजम खान के बयान दर्ज करना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने राज्य पुलिस द्वारा आमज के खिलाफ दर्ज कम से कम 26 प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद 2019 में जांच शुरू कीआजम खान जब सीतापुर जेल में बंद थे तब मामले में एजेंसी ने उनसे पूछताछ की थी

नयी दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान की पत्नी और बेटे को धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। आजम खान रामपुर सीट से सपा के विधायक भी हैं। उनकी पत्नी तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को इस सप्ताह लखनऊ में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष अलग से पेश होने के लिए कहा गया है। खान के बेटे उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्वार विधानसभा सीट से विधायक हैं।

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी आजम खान के खिलाफ मामले की जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत तजीन फातमा और अब्दुल्ला आजम खान के बयान दर्ज करना चाहती है। आजम खान जब सीतापुर जेल में बंद थे तब मामले में एजेंसी ने उनसे पूछताछ की थी। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। कथित जालसाजी मामले में 27 महीने बाद उच्चतम न्यायालय से उन्हें अंतरिम जमानत मिलने पर मई में जेल से रिहा किया गया।

ईडी ने राज्य पुलिस द्वारा आमज के खिलाफ दर्ज कम से कम 26 प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद 2019 में जांच शुरू की। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में जिस जमीन पर उनका विश्वविद्यालय है वह जमीन ‘शत्रु संपत्ति’ से हड़पी गई है। खान मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं जो रामपुर पब्लिक स्कूल की तीन शाखाएं चलाता है। वह इससे पहले उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार में शहरी विकास मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। 

टॅग्स :आज़म खानप्रवर्तन निदेशालयसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप