लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन मामले में पंजाब के विधायक खैरा के परिसर पर छापेमारी की

By भाषा | Updated: March 9, 2021 11:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च प्रवर्तन निदेशालय ने मादक पदार्थों की तस्करी और कथित तौर पर एक फर्जी पासपोर्ट तैयार करने, और मादक द्रव्यों की तस्करी से जुड़े धनशोधन के मामले में पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा के परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़, हरियाणा के साथ पंजाब और दिल्ली में कुछ स्थानों पर तलाशी ली गयी।

खैरा पंजाब एकता पार्टी के विधायक हैं। वह आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गयी और इसका मकसद जांच को आगे बढ़ाने के लिए और साक्ष्य जमा करना है।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की कथित तस्करी और फर्जी पासपोर्ट मामले के संबंध में पीएमएलए की जांच की जा रही है। इस मामले में कुछ आरोपी जेल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?