लाइव न्यूज़ :

ईडी ने कश्मीर में काजी यासिर, जफर भट के घरों समेत 3 अन्य ठिकानों पर मारे छापे, पाकिस्तान में कश्मीरी छात्रों को एमबीबीएस सीट बेचने पर हुई है कार्रवाई

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 9, 2023 13:29 IST

सूत्रों की माने तो केंद्रीय जांच एजेंसी की एक अन्य टीम ने आज सुबह अनंतनाग के काजी मोहल्ला इलाके में हुर्रियत नेता काजी यासिर के घर पर भी छापा मारा है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "एक टीम श्रीनगर के बघाट इलाके में सैयद खालिद गिलानी के घर पर भी छापेमारी की है।"

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने कश्मीर में हुर्रियत नेता काजी यासिर और जफर भट के घरों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी कश्मीरी छात्रों को पाकिस्तान में एमबीबीएस सीट बेचने में हुई है। ईडी ने हुर्रियत के इन नेताओं के तीन अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की है।

जम्मू: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को पाकिस्तान में एमबीबीएस सीटों के आवंटन से जुड़े एक मामले में हुर्रियत नेता काजी यासिर और जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष जफर भट के घरों समेत तीन जगहों पर छापेमारी की है। सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष के घर पर मारा है छापा-सूत्र

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में बताया गया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने आज सुबह स्थानीय पुलिस के साथ श्रीनगर के बाग-ए-मेहताब में जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष, मोहम्मद अकबर भट उर्फ जफर भट के घर पर छापा मारा है।

पाकिस्तान में एमबीबीएस सीटों के आवंटन वाले में मामले में हुई है छापेमारी

मामले में सूत्रों ने कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी की एक अन्य टीम ने आज सुबह अनंतनाग के काजी मोहल्ला इलाके में हुर्रियत नेता काजी यासिर के घर पर भी छापा मारा है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "एक टीम श्रीनगर के बघाट इलाके में सैयद खालिद गिलानी के घर पर भी छापेमारी की है।" 

इस पर बोलते हुए अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान के विभिन्न कॉलेजों में जम्मू-कश्मीर के निवासियों को एमबीबीएस सीटें आवंटित करने के मामले में छापेमारी की गई है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरप्रवर्तन निदेशालयHurriyatपाकिस्तानMBBS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो