लाइव न्यूज़ :

के कविता ने ईडी ने तीसरी बार की 10 घंटों तक पूछताछ, कविता ने सौंपे मोबाइल फोन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 22, 2023 10:06 IST

दिल्ली शराब नीति में हुए कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने तीसरी बार लगभग 10 घंटों तक बीआरएस की वरिष्ठ नेत्री के कविता से मंगलवार को पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कविता ने ईडी के वो मोबाइल सौंपें, जिनको लेकर जांच एजेंसी का मानना है कि दिल्ली शराब घोटाले में साउथ कार्टेल की डील उन्हीं मोबाइल फोन के जरिये हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने बीआरएस की नेता के कविता से की तीसरी बार पूछताछ कविता ने 10 घंटों की पूछताछ से पहले ईडी को सौंपे सारे मोबाइल फोन्स ईडी का मानना है कि दिल्ली शराब घोटाले में साउथ कार्टेल की डील इन्हीं मोबाइल से हुई है

दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने भारत राष्ट्र समिति की वरिष्ठ नेत्री और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता से दिल्ली शराब घोटाले में मंगलवार को तीसरी बार पूछताछ की। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से लगभग 10 घंटों तक यह पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कविता ने ईडी के वो मोबाइल भी सौंप दिये, जिनको लेकर जांच एजेंसी का मानना है कि दिल्ली शराब घोटाले में साउथ कार्टेल की डील उन्हीं मोबाइल फोन के जरिये हुई है।

जानकारी के अनुसार कथित दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कविता अपने पिता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के तुगलक रोड स्थित आधिकारिक बंगले से सुबह में करीब 11:30 बजे ईडी दफ्तर पहुंचीं और 10 घंटों की पूछताछ के बाद रात 9:40 बजे वहां से अपने आवास के लिए निकली थीं।

ईडी दफ्तर पहुंचने पर पत्रकारों को कुछ मोबाइल फोन्स दिखाते हुए कविता ने कहा कि ईडी उन्हें इन्हीं फोन्स की मांग कर रही है और वो उन्हें सौंपने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि दफ्तर में ईडी ने फोन्स को कविता से ले लिया। लेकिन ईड सूत्रों का कहना है कि जमा किये फोन्स से सारे डाटा को डिलीट कर दिया गया है।

मालूम हो कि इस पूछताछ से पहले ईडी ने सोमवार को भी कविता से 10 घंटों तक पूछताछ की थी। मंगलवार को कविता ने ईडी को पत्र लिखकर कहा कि लगातार और कई बार ईडी के सामने पेश होने और पूछताछ में सहयोग के बावजूद मैं अपने सभी पुराने फोन्स को सौंप रही हूं और पूछताछ के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश हो रही हूं।

दिल्ली शराब घोटाले में कथिथ साउथ लॉबी को बेपर्दा करने में लगी हुई ईडी का आरोप है कि दिल्ली की आप सरकार द्वारा बनाई गई शराब नीति से दक्षिण के कुछ शराब माफियाओं को अनैतिक लाभ पहुंचा है। जिसमें के कविता और आंध्र में सत्ताधारी वाईआरएस कांग्रेस के एक सांसद की गंभीर संलिप्तता है। इसके साथ ही ईडी ने इस मामले में दक्षिण के कई लोगों  को गिरफ्तार भी किया है।

इनमें पी शरद चंद्र रेड्डी और गुरुग्राम के बिजनेसमेन अमित अरोड़ के साथ कथित तौर पर कविता की सांठगांठ होने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं हैदराबाद के व्यापारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई से ईडी की गई पूछताछ में के कविता का नाम सामने आया है।

ईडी पुख्ता सबूत के साथ इस बात का दावा कर रही है कि दरअसल अरुण रामचंद्रन पिल्लई बीआरएस नेता कविता के एजेंट के तौर पर दिल्ली शराब घोटाले में शामिल हैं और पिल्लई उन्हीं के इशारे पर काम कर रहे थे। ईडी रामचंद्र पिल्लई को दिल्ली शराब घटाले का मुख्य साजिशकर्ता मान रही है।

टॅग्स :के कविताप्रवर्तन निदेशालयतेलंगानाके चंद्रशेखर रावK Chandrasekhar Rao
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?