लाइव न्यूज़ :

शिवसेना विधायक सरनाईक से ईडी ने छह घंटे तक की पूछताछ

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:16 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के यहां स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक से धन शोधन के एक मामले में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई।

ईडी ने पिछले महीने सरनाईक की संपत्तियों की तलाशी ली थी।

वह आज पूर्वाह्न 11 बजे एजेंसी के बल्लार्ड एस्टेट स्थित कार्यालय पहुंचे और शाम साढ़े पांच बजे बाहर आए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और अगर ‘टॉप्स सिक्योरिटी सर्विस’ किसी घोटाले में लिप्त है तो वह सामने आना चाहिए।

ईडी ने 24 नवंबर को सरनाईक, टॉप्स समूह, उसके प्रवर्तक राहुल नंदा और कुछ अन्य व्यक्तियों की दस संपत्तियों की तलाशी ली थी।

शिवसेना नेता ने कहा, “मैं ईडी की जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं। ईडी के अधिकारियों ने सवाल पूछे और बहुत अच्छा व्यवहार किया।”

सरनाईक ने कहा, “अगर टॉप्स सिक्योरिटी सर्विसेज में कोई भ्रष्टाचार या घोटाला हुआ है तो वह सामने आना चाहिए और जनता को सच पता चलना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें या उनके परिजनों को एजेंसी के सामने प्रस्तुत होने के लिए बुलाया जाएगा, वह दो घंटे के भीतर उपस्थित हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके लिए ईडी को उन्हें नोटिस भेजने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?