लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED ने शराब घोटाले मामले में 9वां समन किया जारी

By आकाश चौरसिया | Updated: March 17, 2024 10:37 IST

हाल में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15,000 रुपए के निजी मुचलके और 1 लाख की जमानत राशि जमा करने पर बेल दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने 9वां समन किया जारीआप प्रमुख को केंद्रीय एजेंसी ने इस तिथि से पहले पेश होने के लिए कहागौरतलब है कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को हाल में जमानत दे दी थी

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 9वां समन भेजा। इसके साथ आप प्रमुख को 21 मार्च से पहले केंद्रीय एजेंसी ED के समक्ष शराब घोटाले से जुड़े उत्पाद शुल्क नीति मामले में पेश होने को कहा है। 

हाल में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15,000 रुपए के निजी मुचलके और 1 लाख की जमानत राशि जमा करने पर बेल दी थी। यह याचिका जांच एजेंसी के समन देने के बावजूद गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली की कोर्ट ने जमानत दे दी। 

शराब नीति मामले के संबंध में ED की दो शिकायतों के आधार पर कोर्ट द्वारा उन्हें जारी किए समन के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल अदालत में पेश हुए। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा के आदेश के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया था, जिसमें उन्हें 16 मार्च को उनके सामने पेश होने के लिए कहा गया था।

हालांकि, ईडी द्वारा जारी उत्पाद शुल्क मामले में 8वें समन के बाद भी सीएम अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए थे। उन्होंने कहा है कि ईडी द्वारा उन्हें भेजा गया समन अवैध था। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विपक्षी दलों को खत्म करने और सरकारें गिराने का आरोप लगाया है। 

ईडी के अनुसार, एजेंसी शराब घोटाले से जुड़े उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण, इसे अंतिम रूप देने से पहले हुई बैठकों और रिश्वतखोरी के आरोपों जैसे मुद्दों पर केजरीवाल का बयान दर्ज करना चाहती है।

उत्पाद शुल्क नीति का उद्देश्य शहर के शराब व्यवसाय को पुनर्जीवित करना और व्यापारियों के लिए लाइसेंस शुल्क के साथ बिक्री-मात्रा-आधारित व्यवस्था को बदलना था। इस नीति से दुकानों के जरिए अच्छी बिक्री और बेहतर खरीदारी अनुभव का वादा किया। इस नीति में दिल्ली में पहली बार शराब की खरीद पर छूट और ऑफर पेश किए गए।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयदिल्लीBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए