लाइव न्यूज़ :

Sukesh Chandrasekhar On Arvind Kejriwal: ...'मैं तिहाड़ जेल में उनका स्वागत करता हूं', अरविंद केजरीवाल पर बोला सुकेश चंद्रशेखर

By धीरज मिश्रा | Updated: March 23, 2024 11:33 IST

Sukesh Chandrasekhar On Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तिहाड़ जेल में स्वागत करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाठग सुकेश ने कहा, केजरीवाल का तिहाड़ जेल में स्वागत हैसुकेश ने कहा कि सच्चाई की जीत हुईविधानसभा चुनाव हारेंगे केजरीवाल

Sukesh Chandrasekhar  On Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तिहाड़ जेल में स्वागत करता हूं। कोर्ट में पेशी के दौरान जब मीडिया ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर से दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत हुई। मैं तिहाड़ जेल में उनका स्वागत करता हूं। सुकेश ने आगे कहा कि मैं उन्हें बेनकाब करूंगा, मैं सरकारी गवाह बनूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें सजा दी जाए।

सुकेश ने लिखी चिट्ठी

ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर खुशी जाहिर की है। सुकेश ने 22 मार्च को एक पांच पेज की चिट्ठी भी लिखी। उसने लिखा कि मैं बहुत खुश हूं कि मेरे तीन भाई अब तिहाड़ में साथ होंगे। बताते चले कि शराब घोटाला मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बीते 1 साल से जेल में हैं और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जेल में हैं। इसके अलावा सतेंद्र जैन भी जेल में हैं। हालांकि, उन्हें स्वास्थ्य संबंधित चिकित्सा के लिए बेल मिली थी। लेकिन, एक बार फिर वह जेल में हैं।

आप के सारे भ्रष्ट्राचार सामने आए

सुकेश ने आगे लिखा कि आम आदमी पार्टी के सारे भ्रष्टाचार सामने आए हैं। सुकेश ने कहा कि दिल्ली में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी आप पार्टी को हार सामना करना पड़ेगा।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि सुकेश इससे पहले भी कई बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। सुकेश ने खुद की जान पर खतरा भी बताया है। वहीं, गुरुवार को ईडी ने दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में दो घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

रात भर पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से ईडी को केजरीवाल की छह दिनों की कस्टडी मिली है। इस दौरान ईडी केजरीवाल से पूछताछ करेगी। केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले ईडी ने पूछताछ के लिए केजरीवाल को 9 समन भेजे थे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयBJPतिहाड़ जेलआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम