लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन मामले में अनिल देशमुख के सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:10 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अनिल देशमुख के दो सहयोगियों के खिलाफ सोमवार को यहां एक विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र के समान) सौंपी। देशमुख के निजी सचिव (अतिरिक्त कलेक्टर-रैंक के एक अधिकारी) संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे के खिलाफ धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया गया। ईडी ने इस मामले में दोनों को इस साल जून में गिरफ्तार किया था और फिलहाल वे जेल में हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 21 अप्रैल को राकांपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईडी ने देशमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच शुरू की थी। शिंदे के वकील एजाज खान ने सोमवार को कहा कि उन्हें आरोपपत्र की प्रति अभी नहीं मिली है। खान ने कहा, ‘‘शिंदे छह जुलाई से न्यायिक हिरासत में हैं लेकिन अभी तक उनसे पूछताछ नहीं हुई है। उन्हें बस हिरासत में लिया गया है। आज आरोपपत्र दाखिल किया गया है।’’ ईडी ने देशमुख को पहले भी पांच बार पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। ईडी के मामले में आरोप है कि देशमुख ने गृह मंत्री पद का दुरुपयोग किया और सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे के जरिए मुंबई में विभिन्न बार से 4.70 करोड़ रुपये की वसूली की। वाजे को बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष