लाइव न्यूज़ :

ईडी ने कतर सरकार के अनुरोध पर भारतीय व्यक्ति की 88 लाख रुपये मूल्य की संपत्तियों को जब्त किया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कतर के एक प्रमुख खुदरा स्टोर में काम करने वाले एक भारतीय व्यक्ति की 88 लाख रुपये मूल्य की संपत्तियों को जब्त किया है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने एक बयान में कहा कि खाड़ी देश के अनुरोध पर धन शोधन कानून के तहत यह कार्रवाई की गई है। बयान में बताया गया है कि उसने 15 जून को आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के पास सीथम्माधारा में सुब्रह्मण्या श्रीनिवास पिन्नींती के आवास की भी तलाशी ली।

बयान में कहा गया है, ‘‘जांच में पाया गया कि पिन्नींती ने अपने दोहा राष्ट्रीय बैंक खाते से एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक में अपने भारतीय बैंक खातों में संदिग्ध धनराशि हस्तांतरित की थी।’’

ईडी ने आरोप लगाया, ‘‘उसने इस धनराशि में से 45 लाख रुपये अपनी पत्नी और खुद के नाम पर विभिन्न म्यूचुअल फंडों में निवेश किए हैं।’’ बयान में कहा गया है कि व्यक्ति ने विजयनगरम और विशाखापत्तनम में अपने नाम पर तीन आवासीय भूखंडों की खरीद की।

बयान में कहा गया है, ‘‘इन तीनों भूखंडों की बाजार कीमत करीब 43 लाख रुपये है।’’ इसमें कहा गया है कि इस व्यक्ति के खिलाफ जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?