लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री खडसे की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: August 27, 2021 22:18 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता एकनाथ खडसे और उनके परिवार की धनशोधन के एक मामले में 5.73 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ‘‘लोक सेवक द्वारा आपराधिक कदाचार’’ मामले में संपत्ति जब्त की गई है। जांच एजेंसी ने बयान जारी कर कहा, ‘‘जब्त संपत्ति में 4.86 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां और 86.28 लाख रुपये के बैंक खाते की राशि शामिल है।’’ ईडी पुणे में 2016 में कथित तौर पर जमीन का सौदा करने के मामले में खडसे के खिलाफ जांच कर रहा है। खडसे (68) पिछले वर्ष भाजपा छोड़कर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए थे और इस मामले में ईडी उनसे पहले भी पूछताछ कर चुका है। खडसे, उनकी पत्नी मंदाकिनी और दामाद गिरीश चौधरी के खिलाफ पुणे पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अप्रैल 2017 में मामला दर्ज किया था। जांच एजेंसी ने दावा किया कि ‘‘फर्जी तरीके से बैनामा’’ कर इस सौदे में राजस्व को 61.25 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। सरकारी एमआईडीसी के स्वामित्व वाला प्लॉट भोसारी के हवेली तालुका में स्थित है। चौधरी को ईडी पहले गिरफ्तार कर चुका है। इस जमीन सौदे में आरोपों का सामना करने वाले खडसे को 2016 में देवेन्द्र फडणवीस नीत महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। तब वह राज्य के राजस्व मंत्री थे। आरोप लगाया गया कि उन्होंने सौदा कराने में अपने पद का दुरुपयोग किया। राकांपा नेता ने किसी भी तरह की गलती करने से इंकार करते हुए कहा था कि राज्य पुलिस की एसीबी तथा आयकर विभाग ने उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब