लाइव न्यूज़ :

नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में ईडी का कसा शिकंजा, छापेमारी के दौरान सात आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2023 09:32 IST

भूमि घोटाले में फंसे आईएएस अधिकारी छवि रंजन के रांची स्थित घर और अन्य जगहों पर भी ईडी ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी के दौरान सात लोगों को किया गिरफ्तार ईडी ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की हैबिहार में हुए नौकरी के बदले जमीन घोटाले में ईडी कर रही कार्रवाई

रांची: झारखंड के पूर्व उपायुक्त और आईएएस अधिकारी छवि रंजन के घर समेत प्रवर्तन निदेशालय ने कई स्थानों पर छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, बिहार में हुए नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते गुरुवार को ईडी ने झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के कई स्थानों को मिलाकर 22 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था।

भूमि घोटाले में फंसे आईएएस अधिकारी छवि रंजन के रांची स्थित घर और अन्य जगहों पर भी ईडी ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।

 

छापेमारी के बाद कुल सात आरोपियों को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान अफसर अली, इम्तियाज अहमद, प्रदीप बागची, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, तल्हा खान, भानु प्रताप प्रसाद और फैयाज खान के रूप में हुई हैं। 

गुरुवार सुबह शुरु हुई इस छापेमारी के तहत ईडी ने पश्चिम बंगाल में दो स्थान, बिहार में एक और झारखंड के जमशेदपुर और रांची में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। 

क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला

गौरतलब है कि ये उस समय की बात है जब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव तत्कालीन सरकार में रेल मंत्री थे। इस दौरान उन पर आरोप है कि साल 2004-2009 की अवधि के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में समूह डी के पदों पर विभिन्न लोगों की भर्तियां की गई थी।

और इसके बदले में संबंधित व्यक्तियों के परिवारों ने रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के परिवार और करीबियों के सदस्यों के नाम अपनी जमीनें दी थी। इस घोटाले के सामने आने के बाद से ही लालू परिवार समेत अन्य अधिकारियों ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयबिहारझारखंडED
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए